फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No entry for BJP Leaders

मलपुरी के ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं के गांव में घुसने पर लगाया प्रतिबंध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
No entry for BJP Leaders
जसपुर मलपुरी गांव में ग्रामाणों द्वारा भाजपा नेताओं के लिए लगाया गया प्रवेश निषेध का बोर्ड। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। किसान आंदोलन को लेकर अब तक भाजपा नेताओं का कार्यक्रमों में विरोध किया जा रहा था। अब किसान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के गांव में घुसने पर भी प्रतिबंध लगाने लगे हैं। ग्राम पंचायत मनोरथपुर स्थित मलपुरी के ग्रामीणों ने इसके लिए अपने गांव के बाहर एक बोर्ड भी लगाया है।
विज्ञापन

बोर्ड में ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का इस गांव में आना सख्त मना है। यदि नेता या कार्यकर्ता गांव में आते हैं तो अपनी सुरक्षा के जिम्मेदार वे खुद होंगे। इसी मामले को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत भी की जिसमें कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है फिर भी किसान संगठनों की मांग पर केंद्र सरकार किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस नहीं कर रही है। अब तक 70 से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं। इससे ग्रामीणों में भाजपा और उसके नेताओं को लेकर आक्रोश है। जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होते तब तक भाजपा से आक्रोशित हैं। पंचायत में पूर्व प्रधान सुबा सिंह, अवतार सिंह, नवदीप सिंह, अर्जुन सिंह, राजू सिंह, जितेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, मनिंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed