फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No Classes in Rudrapur

सरकार की एसओपी का आखिर मजाक बनाने की वजह क्या है

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
No Classes in Rudrapur
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में रसायन विज्ञान की लैब में पसरा सन्नाटा। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार से भी शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका। प्रैक्टिकल के साथ ही बीएससी प्रथम वर्ष की ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हुई। कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

प्रदेश में 15 दिसंबर से उच्च शिक्षण संस्थान का खोलने का निर्णय लिया गया था लेकिन अधूरी तैयारियों के कारण तय तिथि पर रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके बाद 17 दिसंबर से कॉलेज में शिक्षण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया लेकिन बृहस्पतिवार को भी कॉलेज शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका। कॉलेज में न किसी विषय के प्रैक्टिकल हुए, न ही बीएससी प्रथम व बीए भूगोल और मनोवैज्ञानिक विषयों की ऑफलाइन कक्षाएं चलीं। कॉलेज में सिर्फ पांच प्रतिशत विद्यार्थी ही पहुंचे। कॉलेज में प्रवेश से पहले सभी छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके विरोध में बीए के छात्र व यूथ कांग्रेस के जिला संयोजक राघव सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करते हुए कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहां पर कृष्णा यादव, शिव कुमार, मनीषा साना, कीर्ति साना आदि थे।
विज्ञापन

मैं कुछ दिनों से अवकाश पर था। एसओपी के अनुुसार तैयारी न होने के कारण कॉलेज में शिक्षण कार्य को तैयारी पूरी नहीं हो सकीं थीं। बृहस्पतिवार से शिक्षण कार्य शुरू हुआ लेकिन कॉलेज में सिर्फ पांच प्रतिशत ही बच्चे पहुंचे थे। बच्चों को कॉलेज भेजने को लेकर अभिभावकों से सहमति पत्र भी भरवाए जा रहे हैं। - डॉ. कमल किशोर पांडेय, प्राचार्य, रुद्रपुर डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed