{"_id":"595e6c194f1c1b81628b45b2","slug":"nit-officers-of-najibabad-probing-sit","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी की जांच में आए नजीबाबाद के एनएच अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी की जांच में आए नजीबाबाद के एनएच अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर के सबसे बड़े हाइप्रोफाइल एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में एसआईटी ने अब अपना रुख यूपी के नजीबाबाद की ओर कर दिया है। एसआईटी ने नजीबाबाद के एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र कुमार और तकनीकी प्रबंधक प्रेम शंकर पांडे से करीब पांच घंटे तक कड़ी पूछताछ की उनके बयान दर्ज किए हैं। पूछताछ की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अभी तक एसआईटी ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात रहे छह पीसीएस अफसरों सहित 60 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
तत्कालीन कुमाऊं कमिश्नर डी सेंथिल पांडियन की जांच में एनएच भूमि मुआवजा घोटाले का पर्दाफाश हुआ था। यह घोटाला करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक का पहुंच चुका है। इसमें सीबीआई की जांच होनी अभी बाकी है, लेकिन अभी तक कुमाऊं कमिश्नर की जांच के आधार पर एसआईटी ने कई महत्वपूर्ण तथ्य हासिल कर लिए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ऊधमसिंह नगर डा. सदानंद दाते ने बताया एनएच भूमि मुआवजा घोटाले को लेकर एनएचएआई यूपी के नजीबाबाद के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और तकनीकी प्रबंधक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। करीब पांच घंटे की पड़ताल में दोनों अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी तक की एसआईटी की जांच में बहुत से मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन चूंकि अभी सारा रिकार्ड कोषागार के डबल लॉक में बंद होने के कारण जांच में कुछ दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि डबल लॉक में बंद रिकार्ड की मांग बराबर की जा चुकी है। रिकार्ड उपलब्ध होने के बाद ही कई और राज इस घोटाले के सामने आने की उम्मीद है।