{"_id":"600dc4f48ebc3e340274abe1","slug":"nikhil-wins-hearts-sitarganj-news-hld4124026158","type":"story","status":"publish","title_hn":"निखिल चोपड़ा ने की चौकों छक्कों की बरसात, खेली अर्धशतकीय पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निखिल चोपड़ा ने की चौकों छक्कों की बरसात, खेली अर्धशतकीय पारी
विज्ञापन
शक्तिफार्म में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते विधायक सौरभ बहुगुणा।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिफार्म। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा के ताबड़तोड़ 75 रनों की बल्लेबाजी की बदौलत विधायक सौरभ इलेवन ने बैकुंठपुर को आठ विकेट से पराजित किया। विधायक ने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले के विजेता बैकुंठपुर को ट्रॉफी और 51 हजार रुपये पुरस्कार राशि भेंट की।
सितारगंज विधानसभा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को खेले गए सद्भावना मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैकुंठपुर ने निर्धारित 16 ओवरों में सात विकेट खोकर 137 रन बनाए। अजय मजूमदार ने सर्वाधिक 68 रनों का योगदान किया। गेंदबाजी करते हुए विधायक सौरभ बहुगुणा और गोविंदा जिंदल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विधायक सौरभ इलेवन ने दो विकेट खोकर जीत हासिल की। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा ने 40 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। विधायक सौरभ बहुगुणा ने नाबाद 25 रनों का योगदान किया।
सद्भावना मैच के बाद विधायक ने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले के विजेता बैकुंठपुर और उपविजेता अलीनगर को ट्राफी व नकद धनराशि प्रदान की। बैकुंठपुर के कौशिक को मैन ऑफ द मैच और कप्तान सूरज मंडल को मैन ऑफ द सीरीज की ट्राफी दी गई। मैच में विजय सलूजा और विश्वजीत अंपायर, जयंत मंडल और राजकुमार डालमिया कमेंट्रेटर, अंकित दास और नरेश राय स्कोरर रहे। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष सुकांत ब्रह्म, डीसीबी चेयरमैन योगेंद्र रावत, देबू मंडल, अमरजीत कटवाल, गुरजीत सिंह, खतीब मलिक, मयंक अग्रवाल, राघव सिंह, कार्तिक राय, मनोज सरकार आदि मौजूद थे।