{"_id":"68c5a16e524709f9e406eb32","slug":"news-kashipur-news-c-8-1-hld1047-636142-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: माइनिंग चेकपोस्ट पर डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: माइनिंग चेकपोस्ट पर डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
- आक्रोशित ग्रामीणों ने चेकपोस्ट पर की तोड़फोड़, कर्मचारी भागे
- पुलिस ने डंपर को कब्जे ले लिया, चालक भाग गया
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। माइनिंग कंपनी के चेकपोस्ट पर डंपर की चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कंपनी चेकपोस्ट पर जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। साथ ही डंपर कब्जे में ले लिया। चालक मौके से भाग गया।
बाजपुर रोड ग्राम परमानंदपुर के पास कैलाश रिवर माइनिंग कंपनी की चेकपोस्ट है। यहां पर प्रतिदिन कंपनी के कर्मचारी खनन वाहनों की रायल्टी चेक करते हैं, जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। शनिवार की शाम चेकपोस्ट के पास डंपरों की कतार लगने से जाम लगा हुआ था। इसी दौरान ग्राम परमानंदपुर निवासी मोहम्मद फैजान (23) पुत्र अमीर हुसैन बाइक से नवाज पढ़ कर घर लौट रहा था। चेकपोस्ट के पास अचानक एक डंपर चालक ने तेज रफ्तार में डंपर चला दिया, जिसकी चपेट में आकर मोहम्मद फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों व परिजनों को लगी लोग चेकपोस्ट पर पहुंच गए और हंगामा काटते हुए कंपनी चेकपोस्ट पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर सीओ दीपक सिंह, बाजपुर सीओ विभव सैनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी व आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जहां पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेकर आक्रोशित ग्रामीणों को बमुश्किल शांत कराया। साथ ही गंभीर रूप से घायल मोहम्मद फैजान को निजी वाहन से काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया। परिजन मुरादाबाद लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया।
इनसेट......
चेकपोस्ट पर दो साल में नौ हादसे
काशीपुर। ग्राम परमानंदपुर स्थित कंपनी चेकपोस्ट पर दो साल में नौ हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया अब तक इस चेकपोस्ट की वजह से आठ लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
इनसेट कोट.....
चेकपोस्ट पर हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी डंपर चालक मौके से भाग गया है, डंपर कब्जे में ले लिया है।
- दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर