{"_id":"6938777e05d91cda21039c9d","slug":"newly-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-married-13-days-ago-rudrapur-news-c-8-hld1003-685328-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 13 दिन पहले हुआ था विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 13 दिन पहले हुआ था विवाह
Wed, 10 Dec 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। शादी के मात्र 13 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर समय से उसका उपचार नहीं कराने का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्द कर दिया है। सीओ प्रशांत कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
रंपुरा के वार्ड नंबर 24 निवासी 24 वर्षीय सोनी पुत्री मंगलसेन का विवाह 26 नवंबर को शिव विहार काॅलोनी लाइन पार मुरादाबाद निवासी महेश उर्फ गौतम से हुआ था। मंगलवार सुबह छह बजे महेश उर्फ गौतम ने फोन कर अपने ससुरालियों को बताया कि सोनी का स्वास्थ्य रात तीन बजे से खराब है। इस पर मायके वाले सोनी के ससुराल पहुंचे, जहां वह बेसुध पड़ी थी। उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच कर एक-दो घंटे में होश आने की बात कही। होश न आने पर डॉक्टर वेंटिलेटर पर ले जाने लगे। यहां से परिजन पुत्री को बेहतर उपचार कराने के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल ले आए जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ससुरालियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
मृतका के पिता मंगलसेन और भाई अशोक कुमार ने बताया कि सोनी के ससुरालियों का कहना है कि वह तीन दिन से रोजाना तड़के तीन बजे नहा रही थी जिससे उसे ठंड लगी और बीमार हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर उसका उपचार कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।