फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   New Toilet in Usnagar

Udham Singh Nagar News: नगर निगम ने हटाया गया शौचालय दोबारा लगाया

Sun, 14 May 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 14 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
New Toilet in Usnagar
रुद्रपुर। मुख्य बाजार में नगर निगम की ओर से शौचालय हटाने की खबर जब प्रमुखता से प्रकाशित की गई तो अगले दिन ही शौचालय को सम्राट ढाबे के सामने लगा दिया गया। इसके साथ ही इसमें दरवाजे भी फिट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में शौचालय का इस्तेमाल प्रतिदिन 1500 से भी अधिक व्यापारी व ग्राहक करते हैं। दरअसल, एक माह पहले शौचालय से नाली में जाने वाला मूत्र जब फुटपाथ पर बहने लगा तो व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। मामले का समाधान करने के बजाए निगम की टीम ने सम्राट ढाबे के सामने से ही शौचालय हटा दिया। ऐसे में गंदगी बहने की शिकायत पर निगम ने हटा दिया शौचालय शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई तो निगम की टीम हरकत में आई। व्यापारियों का कहना था कि मुख्य बाजार में भगत सिंह चौक, गांधी पार्क के सामने, सिब्बल सिनेमा के पास, आंबेडकर पार्क के पास लोगों की सुविधा के लिए शौचालय हुआ करते थे। लेकिन करीब पांच साल पहले अतिक्रमण हटाने के दौरान इन शौचालयों को भी हटा दिया गया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि नगर निगम की ओर से शौचालय को लगा दिया गया है, इसके साथ ही इसमें दरवाजे की भी सुविधा दे दी गई है। मुख्य बाजार में एकमात्र शौचालय होने पर लोगों को लघु शंका करने में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed