फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   New Drug Factory In Kashipur

नामी दवा कंपनी एस्कार्ट फार्म में लगाएगी यूनिट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
New Drug Factory In Kashipur
काशीपुर के स्कार्ट फार्म स्थित सिडकुल। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। काशीपुर के एस्कार्ट फार्म स्थित सिडकुल में देश की नामी दवा कंपनी ने यूनिट लगाने के लिए प्लॉट लिया है। इस यूनिट से 146 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। 8297 वर्गमीटर के प्लॉट में 23.76 करोड़ का प्रोजेक्ट लगेगा।
विज्ञापन

कोविड काल में उद्योगों में उत्पादन प्रभावित होने के साथ ही नए उद्योग नहीं लग पा रहे थे। कई कंपनियों में मांग न होने से उत्पादन बंद हो गया था और इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा था। अब कोरोना का असर धीरे-धीरे कम होने से कंपनियों में उत्पादन बढ़ा है, वहीं नए निवेश को लेकर कंपनियां योजनाएं बना रही हैं। सरकार की ओर से भी कंपनियों को निवेश के लिए आग्रह किया जा रहा है और तमाम रियायतें दी जा रही है। इसी क्रम में देश की एक नामी दवा कंपनी ने एस्कार्ट फार्म में 8297 वर्गमीटर का प्लाट लिया है। कंपनी की योजना यूनिट लगाकर दो साल के भीतर दवाइयों का उत्पादन करने की है। इस कंपनी ने यूनिट के लिए 23.76 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। वर्ष 1997 में शुरू हुई यह दवा कंपनी 300 उत्पाद बनाती है। देश के साथ ही बड़ी मात्रा में यूरोपियन और अफ्रीकी देशों में कंपनी दवाइयों की आपूर्ति करती है। नामी कंपनी हेल्थ सेक्टर के साथ ट्रेवल और फास्ट मूविंग कन्ज्यूमर गुड्स इंडस्ट्री में भी कारोबार करती है।
विज्ञापन

एस्कार्ट फार्म में एक दवा कंपनी को यूनिट लगाने के लिए प्लाट आवंटित किया गया है। कईं उद्योगपतियों ने सिडकुल में निवेश को लेकर रुचि दिखाई है और यह अच्छा संकेत है। दो साल में कंपनी यूनिट में उत्पादन शुरू कर देगी। कमल किशोर कफल्टिया, आरएम, सिडकुल काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed