फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Negligence in resolving complaints will not be tolerated: DM

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Negligence in resolving complaints will not be tolerated: DM
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में ​शिकायतों की समीक्षा करते डीएम। सू.वि.
रुद्रपुर। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त 2391 शिकायतों की डीएम उदयराज सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल को अधिकारी नियमित रूप से देखें और प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारित करें। शिकायत निस्तारण के बाद अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता करें। उन्होंने पेयजल, नगर निगम, पुलिस, विद्युत, राजस्व आदि विभागीय अधिकारियों को लंबित शिकायतों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। नगर निकाय को निर्देश दिया कि जन समस्याओं के लिए दूरभाष नंबर जारी करें, जिससे लोग अपनी समस्या सरलता से रख सकें। पेजयल व जल संस्थान को निर्देशित किया कि पेयजल की क्षतिग्रस्त लाइनों को तत्काल प्रभाव से ठीक कराएं। इसकी शिकायत पोर्टल पर न जाए। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, पीडी अजय कुमार, डीडीओ सुशील डोबाल, एएसपी मनोज कत्याल, एसडीएम मनीष बिष्ट, गौरव पांडे, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
पोर्टल पर पुलिस विभाग की शिकायतें सर्वाधिक
रुद्रपुर। प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर पुलिस विभाग की 631, ऊर्जा निगम की 309, पेयजल निगम 161, नगर पालिका 154, बंदोबस्त चकबंदी की 128, राजस्व विभाग 127, भू-अभिलेख 109, जल संस्थान 142, कर्मचारी राज्य बीमा औषद्यालय 55, पंचायती राज 93, पर्यावरण बोर्ड 87, नगर निगम 102, श्रम विभाग 177, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति 58, सिंचाई विभाग 58 आदि शिकायतें लंबित हैं। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed