Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Neera jaggery, a treasure trove of health benefits, is facing extinction in kashipur

Uk: सेहत का खजाना नीरा का गुड़ हो रहा विलुप्ति, खजूर के पेड़ों की घटती संख्या बनी कारण

Sun, 04 Jan 2026 02:01 PM IST
गायत्री जोशी आदर्श सिंह
आदर्श सिंह Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 04 Jan 2026 02:01 PM IST
सार

कड़ी मेहनत से तैयार होने वाला नीरा का गुड़ अब उत्तराखंड से धीरे-धीरे गायब होता जा रहा है। आबादी बढ़ने और विकास कार्यों के चलते खजूर के पेड़ों की संख्या घटने से पारंपरिक रूप से नीरा निकालकर गुड़ बनाने वाले परिवार भी कम होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
Neera jaggery, a treasure trove of health benefits, is facing extinction in kashipur
खजूर के रस से गुड़ को तैयार करतीं सरला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में कड़ी मशक्कत के बाद तैयार होने वाला नीरा का गुड़ अब उत्तराखंड से धीरे-धीरे विलुप्त हो रहा है। आबादी क्षेत्र बढ़ने व विकास कार्यों की सूली चढ़ने के कारण खजूर के पेड़ों की संख्या में काफी गिरावट आई है। ऐसे में पारंपरिक तरीके से गुड़ तैयार करने वालों की संख्या में भी कम होती जा रही है।

विज्ञापन


वहीं, दिन भर की मेहनत के बाद भी कमाई सिर्फ चंद रुपये होने के कारण नई पीढ़ी को परिजन इस कार्य से दूर कर रहे हैं। उत्तराखंड में काशीपुर में नीरा का रस निकालने व गुड़ तैयार करने का काम सबसे बड़े पैमाने पर होता है। वर्ष 1965 में यहां नीरा का रस निकालकर गुड़ बनाने की शुरुआत हुई थी। 
विज्ञापन


पहले इस कार्य से कई परिवार जुड़े थे लेकिन धीरे-धीरे विकास कार्यों के चलते सड़क व रेलवे लाइन किनारे लगे इन पेड़ों का काट दिया गया। करीब 30 वर्ष पहले खजूर के पेड़ों की संख्या पांच हजार के करीब थी, अब हजार रह गई है। ऐसे में नीरा का रस निकालने वाले भी कम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे व वन विभाग करता है पेड़ों नीलामी:

तराई पश्चमी वन प्रभाग के एसडीओ संदीप गिरी ने बताया कि वन विभाग के पास खजूर के पांच सौ पेड़ हैं। टेंडर प्रक्रिया के तहत नीलामी की जाती है। वहीं रेलवे की प्रक्रिया इज्जतनगर मंडल से होती है।

पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ :

नीरा का गुड़ गन्ने के गुड़ से ज्यादा पौष्टिक होता है। इसमें पोषक तत्व जैसे आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन बी12 होते हैं, जो इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बनाते हैं। खासकर मधुमेह रोगियों और लिवर 'की समस्याओं में, क्योंकि यह एक प्राकृतिक स्वीटनर है और चीनी का बेहतर विकल्प है, जिसे तिलकुट और अन्य मिठाइयों में इस्तेमाल किया जाता है।

इस प्रकार निकाला जाता है रस :

खजूर के पेड़ से नीरा निकालने के लिए फूल के डंठल को काटा जाता है। उससे निकलने वाले मीठे, पारदर्शी रस को सुबह-शाम इकट्ठा किया जाता है, जो सूर्योदय से पहले शुरू होता है। 24 घंटे में 2-5 लीटर प्रति पेड़ तक. मिल सकता है। इसे फर्मेंटेशन से बचाने के लिए ठंडा रखना जरूरी है। इसके बाद नीरा को उबालकर भट्टी पर गुड़ बनाया जाता है।


बच्चों को इस काम से रखेंगे दूर :

धर्म सिंह के पुत्र अमर सिंह अपने पिता की तरह नीरा के गुड़ का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि गुड़ की दिल्ली, देहरादून और यूपी क्षेत्र में डिमांड रहती है। इसकी कीमत करीब 150-200 रुपये तक होती है। जबकि नीरा का रस 10 से 50 रुपये लीटर तक बिकता है।इन्हीं की तरह जबर सिंह, अशोर, सुरेश, जगतार और अन्य करीब 12 लोग क्षेत्र में इसका काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed