फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Necessary to protect media freedom democracy: Ashutosh

लोकतंत्र को बचाने के लिए मीडिया की स्वतंत्रता जरूरी : आशुतोष

Mon, 02 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दिनेशपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, दिनेशपुर Updated Mon, 02 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Necessary to protect media freedom democracy: Ashutosh

मासिक पत्रिका प्रेरणा अंशु के 27वें वार्षिक समारोह में लोकतंत्र और मीडिया विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें वर्तमान में मीडिया की भूमिका और दायित्व पर चर्चा की गई। गोष्ठी में दिल्ली से आए वरिष्ठ पत्रकार आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की सशक्त भूमिका है। मीडिया कर्मियों का दायित्व लोगों तक सही सूचना पहुंचाने की है। यदि लोकतंत्र को बचाए रखना है तो मीडिया की स्वतंत्रता आवश्यक है।

विज्ञापन


रविवार को गूलरभोज मार्ग पर स्थित एक होटल में आयोजित गोष्ठी के प्रथम सत्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि बसपा नेता जरनैल सिंह काली और उद्यमी विजय बहादुर सिसौदिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वरिष्ठ पत्रकार भूपेन सिंह ने कहा कि अन्ना आंदोलन के दौरान मीडिया ने सकारात्मक भूमिका निभाई। इसके चलते ही अरविंद केजरीवाल का उदय हुआ। जनकवि बल्ली सिंह चीमा ने कहा कि पहले पत्रकारिता एक मिशन था। वरिष्ठ पत्रकार अजय प्रकाश ने कहा कि देश की आजादी और इमरजेंसी के दौरान मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा, उपपा के अध्यक्ष पीसी तिवारी आदि ने व्यवस्था परिवर्तन के लिए पत्रकारिता को मिशन बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उल्लेखनीय योगदान के लिए अधिवक्ता लक्ष्मी मंडल और समाजसेवी विकास स्वर्णकार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन काबल सिंह और संचालन विरेश सिंह, रूपेश सिंह ने किया। द्वितीय सत्र में रात को दिल्ली और देहरादून के रंगकर्मी रंगमंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed