फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NCERT watermark paper was being prepared in the paper mill

Udham Singh Nagar News: पेपर मिल में तैयार हो रहा था एनसीईआरटी का वाटरमार्क का कागज

Sat, 13 Apr 2024 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 13 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
NCERT watermark paper was being prepared in the paper mill
काशीपुर। काशीपुर शहर स्थित एक पेपर मिल में एनसीईआरटी से संबंधित कागज छापने की सूचना पर दिल्ली एनसीईआरटी की टीम ने शुक्रवार की देर रात मिल में छापा मारा। सूचना पर औद्योगिक इकाइयों में खलबली मच गई। टीम ने करीब चार ट्रकों में अनाधिकृत रूप से छापे जा रहे कागजों को भरकर लोड कर दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस के साथ टीम मिल में ही जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस मामले में देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की देर रात दिल्ली स्थित एनसीईआरटी के मुख्यालय से आई टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। बताया कि एक पेपर मिल में उनकी एजेंसी से संबंधित बहुत कीमती पेपर बनाया जा रहा है। इस पेपर पर एनसीईआरटी की पारदर्शी तरीके से दिखने वाली मुहर भी छापी जा रही है जो कि गैरकानूनी है।
विज्ञापन

इस पर स्थानीय पुलिस दिल्ली की टीम के साथ फैक्टरी में पहुंची और टीम ने करीब तीन से चार ट्रक माल कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
कोट
- पूरा मामला एनसीईआरटी से जुड़ा हुआ है हमें तो केवल सुरक्षा के दृष्टिगत बुलाया गया था। एनसीईआरटी के अधिकारी ही मामले की जांच कर रहे हैं। अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पूरी तरह जांच पड़ताल के बाद अगर कोई रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है तो स्थानीय पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। - आशुतोष सिंह, कोतवाली प्रभारी, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed