फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NBW issued against BJP leader and his son

Udham Singh Nagar News: भाजपा नेता और उसके बेटे के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
NBW issued against BJP leader and his son
काशीपुर। रंगदारी और हत्या के प्रयास में फरार चल रहे भाजपा नेता अनूप अग्रवाल और उसके बेटे के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी हो गए हैं। अब यदि गिरफ्तारी नहीं होती है तो पुलिस 82/83 में कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन

कारोबारी प्रतीक अग्रवाल ने एडिट वीडियो दिखाकर 40 लाख रुपये की रंगदारी और हत्या के प्रयास के मामले में अनूप अग्रवाल, उसके बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। स्टेशन रोड निवासी प्रतीक ने बताया कि कुछ दिन पहले अनूप अग्रवाल ने उससे 20 लाख रुपये उधार मांगे थे, मना करने पर वह भड़क गया। लगभग एक सप्ताह पहले वह रामनगर रोड स्थित श्रीराम लीला मैदान में गया था, जहां अनूप अग्रवाल उसे कोने में ले गया। उसने मोबाइल पर एक एडिट वीडियो दिखाकर कहा कि अब तू 20 नहीं 40 लाख रुपये देगा। इस दौरान अनूप, उसका बेटा अमोल अग्रवाल, मनदीप, क्षितिज और राजू बाजवा समेत 15-20 लोग मौजूद थे। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने अदालत से अनूप अग्रवाल व उसके बेटे अमोल अग्रवाल के खिलाफ गैर जमानत वारंट ले लिया है। यदि गिरफ्तारी नहीं होती है तो पुलिस 82/83 की कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अनूप अग्रवाल व उसके बेटे समेत अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही हैं। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अभय सिंह, एसपी, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed