फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nazia secured third position in Art

कला उत्सव में नाजिया को मिला तीसरा स्थान

Sat, 01 Dec 2018 12:38 AM IST
अरुण कुमार काशीपुर।
अरुण कुमार काशीपुर। Updated Sat, 01 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nazia secured third position in Art
देहरादून में पुरस्कार प्राप्त करती छात्रा नाजिया। - फोटो : Amar ujala

मन में कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति हो, तो कोई बाधा आड़े नहीं आती। काशीपुर की एक छात्रा ने गरीबी को मात देकर देहरादून में आयोजित कला उत्सव में राज्यभर में तीसरा स्थान हासिल कर अपने शहर का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


देहरादून में दो दिवसीय समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज कक्षा 9 की छात्रा नाजिया (13) ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाजिया ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


प्रदेश भर से 13 जिलों के छात्रों ने इसमें प्रतिभाग किया। नाजिया को संस्कृत के श्लोक कंठस्थ हैं। इससे पूर्व सितंबर में राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता (हरिद्वार) में भी नाजिया अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। श्लोकोच्चारण में नाजिया ने उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। नाजिया की इस उपलब्धि पर पं. जीबी पंत इंटर कॉलेज विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष विमला गुड़िया एवं प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला महेशपुरा निवासी नाजिया के पिता मोहम्मद अशफाक मोटर मैकेनिक है। वह दो भाइयों की इकलौती बहन है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण विद्यालय के चार शिक्षक उसकी मदद कर रहे हैं। संस्कृत विषय की शिक्षा उसे शिक्षक जगदीश पांडे दे रहे हैं।  

घर में अरबी, उर्दू और मन में संस्कृत, संगीत  
काशीपुर। परिवार में उर्दू, अरबी का माहौल होने के बावजूद नाजिया को संस्कृत विषय पर गजब की महारत हासिल है। संस्कृत के साथ संगीत में भी उसकी खास रूचि है। नाजिया ने बताया कि संस्कृत उसका पसंदीदा विषय है, लेकिन गाने का शौक बचपन से है।


शिक्षिका शिल्पी चतुर्वेदी से वह संगीत की शिक्षा ले रही है। टीवी पर बच्चों के शो देखकर उसमें गाने की ललक जागी। वह प्ले बैक सिंगर बनना चाहती है।  वह तीन दिन पूर्व जी टीवी पर प्रसारित होने वाला सारेगामापा लिटिल चैंप में प्रतिभाग करने गई है। उसने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर भाई पढ़ाई नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed