{"_id":"670aeda6cb1de5abc800b8e4","slug":"native-people-state-not-able-step-rivers-arya-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-118188-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही नदियों में पैर नहीं रख पा रहे राज्य के मूल निवासी : आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ही नदियों में पैर नहीं रख पा रहे राज्य के मूल निवासी : आर्य
Sun, 13 Oct 2024 03:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर विधायक यशपाल आर्य ने नए बिजली मीटर लगाने के नाम पर जनता का शोषण करने का आरोप लगाया है। कहा कि नदियों के खनन की रॉयल्टी निजी कंपनियों को सौंपकर प्रदेश सरकार ने राज्य की जनता के हितों की अनदेखी की है। राज्य के मूल निवासी अपनी ही नदियों में पैर तक नहीं रख पा रहे हैं।
शनिवार को ग्राम जुड़का नंबर दो में पूर्व प्रधान होशियार सिंह के घर के पास से राजवीर के घर तक 2.10 किमी सीसी टाइल्स रोड का शिलान्यास किया। इस पर करीब 25 लाख खर्च होने की संभावना है। निर्माण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है।
इसके बाद आर्य ने आरडब्ल्यूडी से ग्राम ब्रह्मनगर, सेमलपुरी, पत्थरपुरी व मेहतावन में प्रस्तावित सड़कों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम ढकिया व बाजवाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनविरोधी खनन नीति के लिए सरकार को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
कहा कि सरकार ने साउथ की एक कंपनी को रॉयल्टी का ठेका दिया है। मूल निवासियों को खनन के कारोबार से बेदखल कर दिया गया है। यहां के लोग अपनी ही नदियों में पैर तक नहीं रख पा रहे हैं। उन्होंने बिजली मीटरों के नाम पर जनता का शोषण करने का भी विरोध किया। भाजपा के जनप्रतिनिधियों का जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
वहां ब्लाॅक प्रमुख अर्जुन सिंह, मुक्ता सिंह, राकेश लखेड़ा, प्रीत बम, संजय कश्यप, कश्मीर सिंह, साजिद नदीम आदि मौजूद रहे।