{"_id":"62bb38920194b768875283e5","slug":"nashamukti-centre-seal-in-sitargang-sitarganj-news-hld4673709112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज में नवजीवन नशामुक्ति केंद्र सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज में नवजीवन नशामुक्ति केंद्र सीज
विज्ञापन
सितारगंज में नवजीवन नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को सीज कराते सीओ बीएस भंडारी, तहसीलदार जगमोहन
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। प्रशासन ने नगर में संचालित नवजीवन नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को सील कर दिया और केंद्र संचालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। स्वास्थ्य विभाग ने सील केंद्र में रहने वाले 31 लोगों को लालपुर और जाफरपुर के नशामुक्ति केंद्रों में भेज दिया।
मंगलवार को एसीएमओ डॉ. तपन शर्मा, ड्रग्स इंस्पेक्टर डॉ. सुधीर कुमार, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी और खटीमा सीओ बीएस भंडारी के साथ बिज्टी चौराहा स्थित नवजीवन नशामुक्ति केंद्र को सील कर दिया। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि पिछले 26 मई को टीम ने नगर के तीन नशामुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया था।
नकुलिया चौराहा स्थित जीवनदान नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में यौनवर्धक व नशे की दवाई मिली थीं। इस पर केंद्र को सील कर दिया था। बिज्टी चौक के नवजीवन केंद्र का संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका था नशे की दवा आदि सामग्री भी मिली थी।
विज्ञापन
बताया कि केंद्र संचालक को औषधि विभाग की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। केंद्र के लिए पंजीकरण कराकर लाइसेंस तो ले लिया लेकिन प्रतिबंधित दवा के मिलने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि ड्रग्स इंस्पेक्टर की तहरीर पर केंद्र संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।