फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nanmatta Sahib Gurdwara Management Committee meeting between the heavy security arrangements

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की बैठक

Sun, 02 Apr 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर्
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर् Updated Sun, 02 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nanmatta Sahib Gurdwara Management Committee meeting between the heavy security arrangements
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की नवनियुक्त प्रबंध कमेटी की प्रथम आम बैठक हंगामेदार रही। बैठक में विवाद होने की संभावना के कारण एसडीएम, सीओ के नेतृत्व में थाना पुलिस के अलावा खटीमा, रुद्रपुर की पुलिस, पीएसी के जवान तैनात रहे। सात घंटे तक चली हंगामेदार बैठक में डायरेक्टरों के नेतृत्व में दस सब कमेटियों का गठन किया गया।

विज्ञापन

  रविवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की नवनियुक्त प्रबंध कमेटी की पूर्व घोषित डायरेक्टरों की आम बैठक हंगामेदार रही। गुरुद्वारा साहिब सभागार के बंद कमरे में गुरुद्वारा प्रधान जसविंदर सिंह गिल की अध्यक्षता, महासचिव प्रीतम सिंह संधू के संचालन में  11:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक चली बैठक में गुरुद्वारे की देखभाल के लिए दस सब कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में डायरेक्टरों के समर्थकों के हथियारों के साथ पहुंचने, विवाद की आशंका पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस ने समर्थकों, डायरेक्टरों के समर्थकों को अपने हथियार गाड़ी में रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभागार में डायरेक्टरों के अलावा किसी भी समर्थक को बैठक के आसपास फटकने तक नहीं दिया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एसडीएम सितारगंज विनोद कुमार, सीओ खटीमा हरीश मेहरा, इंस्पेक्टर खटीमा चंचल शर्मा, थाना प्रभारी सलाहउद्दीन, सिराज अहमद फारूखी के साथ ही खटीमा, रुद्रपुर पुलिस के अलावा पीएसी के जवान तैनात थे। एलआईयू इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह राठौर, एसआईओ के हेम जोशी भी पल-पल की खबर लेते रहे और बैठक पर पैनी नजर रखी।
विज्ञापन


आधा दर्जन से अधिक डायरेक्टरों ने किया बहिष्कार
रविवार को गुरुद्वारा सभागार में गुरुद्वारा प्रबंध समिति की हंगामेदार बैठक में मनमानी का आरोप लगाते हुए छह से अधिक डायरेक्टरों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। डायरेक्टरों ने आरोप लगाया कि कई प्रस्ताव में उनके फर्जी दस्तखत किए गए हैं। बहिष्कार करने वालों में परगट सिंह, हरभाग सिंह, धन्ना सिंह, जरनैल सिंह, हरचंद सिंह, महेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस तैनात कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास : संधू
बैठक समाप्त होने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रबंध कमेटी के महासचिव प्रीतम सिंह संधू ने कहा कि गुरुद्वारा डायेक्टरों की बैठक में प्रशासन ने किसके कहने पर पुलिस तैनात की, इसकी जानकारी उनको नहीं है। कहा कि मीटिंग में गुरुद्वारे के विकास के लिए प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी। पुलिस तैनात कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि कोई भी पदाधिकारी बिना प्रस्ताव पारित किए कोई कार्य नहीं करवा सकता। कहा कि लंगर हॉल को बड़ा करने, बालिका इंटर कॉलेज, प्राइमरी पाठशाला के पुनर्निर्माण के लिए नक्शा, इस्टीमेट बनाने, अधूरे यात्री निवास, गुरुनानक इंटर कॉलेज के शीघ्र निर्माण करने आदि के प्रस्ताव पास किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed