{"_id":"6160a0b78ebc3e05e7666b49","slug":"names-of-candidates-will-be-announced-in-uttarakhand-in-november-kashipur-news-hld4407698151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में हो जाएागी उत्तराखंड में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर में हो जाएागी उत्तराखंड में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
विज्ञापन
काशीपुर में आप की टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल करते दिनेश मोहनिया व अन्य।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा है कि पार्टी अगले माह तक पार्टी सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी। कहा कि भाजपा के पांच साल के कामकाज को जनता कसौटी पर रखेगी। काशीपुर को जिला बनाने की मांग की आप पक्षधर है।
आप प्रभारी मोहनिया शुक्रवार को रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि आप काम की राजनीति करती है। जबकि भाजपा और कांग्रेस सांप्रदायिकता और जातिवाद की राजनीति करती हैं। आप की नीतियां उत्तराखंड की जनता को खूब भा रही हैं। इसी कारण समूचे प्रदेश में आप को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आप की रोजगार गारंटी योजना विस चुनाव में टर्निंग प्वाइंट साबित होगी। मोहनिया ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड को लेकर पीएम मोदी की कोई प्रतिक्रिया ना देना उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री टेनी के पुत्र की गिरफ्तारी की मांग की। वहां चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष दीपक बाली व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक थे।
बसपा जिलाध्यक्ष समेत चंपावत के तीन नेता आप में शामिल
काशीपुर। चंपावत विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके मदन महर और बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश उप्रेती आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आप की टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके साथ ही चंपावत के संजय गडकोटी ने भी आम आदमी पार्टी में विश्वास जताया। आप नेता दीपक बाली, शिशुपाल सिंह रावत आदि ने उनका स्वागत किया। (संवाद)