{"_id":"578b32314f1c1b9232c4b4e0","slug":"namami-gange-was-not-included-in-the-municipal-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामी गंगे योजना में शामिल नहीं किया गया नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामी गंगे योजना में शामिल नहीं किया गया नगर निगम
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई नमामि गंगे योजना में नगर निगम काशीपुर को शामिल नहीं किया गया है। जबकि काशीपुर शहर का सीवर ढेला नदी से होकर गंगा नदी में जाता है। काशीपुर शहर को योजना में शामिल न किए जाने से गंगा को निर्मल बनाने के दावों पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के उद्देश्य से शुरू की नमामि गंगे योजना में गंगा नदी से जुड़ने वाले नदी और नालों के किनारे बसे नगर एवं शहरों को शामिल किया जा गया है। योजना के अंतर्गत इन नगरों और शहरों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए आधुनिक रूप दिया जाना है। इनमें सीवर ट्रीटमेंट को लेकर ड्रीनेज की सुविधाएं लगाई जानी है।
विज्ञापन
काशीपुर शहर को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है। जबकि यह शहर गंगा नदी से जुड़ी ढेला नदी के समीप है। शहर का सीवर और शहर में संचालित हो रहे करीब ढाई कारखानों का प्रदूषित पानी ढेला नदी के जरिये गंगा नदी में जाता है। ऐसे में गंगा को साफ रखने के लिए शुरू की गई केंद्र सरकार की इस महत्वाकांशी योजना पर सवाल उठने स्वाभाविक हैं।
विज्ञापन