फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Muslim societies in favor of declaring the national animal cow

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के पक्ष में मुस्लिम समाज

Tue, 16 Jun 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 16 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Muslim societies in favor of declaring the national animal cow

हिंदू समाज की ओर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर मुस्लिम समाज भी पक्ष में आया है। शहर की मुस्लिम अमन कमेटी ने इस मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

विज्ञापन

मुस्लिम समाज के लोगों कहा कि आदिकाल से गाय हिंदू भाइयों के लिए पूजनीय रही है। इस बात के भी प्रमाण है कि गाय का दूध, गोबर, मूत्र से अनेक फायदे हैं। ऐसी स्थिति में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। समाज के लोगों ने मांग करते हुए कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, गाय की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए औश्र सजा का प्रावधान किया जाए। गाय को सड़क पर छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि गाय को बिक्री के बजाय गौशाला में दान किया जाए। प्रत्येक जिले में सरकारी खर्च पर गौशाला बनाई जाए। जिस स्लाटर हाउस में गाय की हत्या की जाए उस पर आजीवन प्रतिबंध लगाकर लाइसेंस रद्द कर दिए जाएं और प्रत्येक स्लाटर हाउस का उच्च स्तर का अधिकारी निरीक्षण करे। इस मौके पर मुस्लिम अमन कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अहमद, कय्यूम अंसारी, मोहसिन, आसिम, अख्तर, सद्दाम, मोहम्मद शरीफ, दीपक घोष, यामीन, राशिद अहमद, वशी बेग, सोनू खान, अन्नू बेग, परवेज खान, विक्की बेग आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed