फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   uttarakhand news: husband killed wife In Rudrapur, went police station

उत्तराखंड: गला दबाकर पत्नी की हत्या के बाद खुद ही कोतवाली पहुंचा पति, दो माह पहले हुई थी शादी

Fri, 07 Jan 2022 03:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 07 Jan 2022 03:14 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि निकाह के बाद से मशकूर बड़ी कार और पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। दहेज न देने से फरहा के साथ मारपीट की जा रही थी।

विज्ञापन
uttarakhand news: husband killed wife In Rudrapur, went police station
मृतका फरहा की फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR

विस्तार

दो माह पहले हुई शादी की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि पति ने पत्नी का गला दबाकर मार दिया। उसके बाद हत्यारोपी पति ने खुद ही 112 नंबर पर फोन की पुलिस को जानकारी दी फिर खुद ही कोतवाली जा पहुंचा। पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को गला दबा कर मार दिया है। पहले तो पुलिस कर्मियों ने उसे मानसिक बीमार समझा, लेकिन जब घर जाकर देखा तो बीबी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मृतका के सास, ससुर, देवर और दो जेठों के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बड़ी कार और पांच लाख रुपये की मांग
खेड़ा निवासी फरहा (26) का निकाह 24 अक्टूबर 2020 को भईदपुरा निवासी मशकूर अली के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि निकाह के बाद से मशकूर बड़ी कार और पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। दहेज न देने से फरहा के साथ मारपीट की जा रही थी। पीड़िता ने कुछ दिन पहले यह बात अपनी मां को भी बताई थी। गुरुवार सुबह किसी बात पर उसने पत्नी के साथ मारपीट की। और उसका गला व मुंह दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी स्वयं रुद्रपुर कोतवाली पहुंच गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हत्या का पता चलने पर फरहा के मायके वाले मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी के आठ भाइयों समेत परिजनों ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की। सूचना पर एसपी सिटी ममता बोहरा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप: छोटी गाड़ी देने का ताना देते थे ससुराली

मृतका के पिता रियाजुद्दीन ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनका दामाद मशकूर, सास हसीन बानो, ससुर वाजिद खान, जेठ साजिद खान, इकराम खान व देवर निजाम खान शादी में दिए दहेज से खुश नहीं थे। वे दहेज में छोटी गाड़ी देने का ताना मारते हुए बड़ी गाड़ी और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

दामाद को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। सात दिन पहले उनकी पुत्री फरहा ने बताया था कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। गुरुवार सुबह दामाद के पिता ने फोन पर बताया कि उनकी पुत्र अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। जब वह पुत्री के ससुराल पहुंचे तो वह मृत मिली। उन्होंने पति समेत सुसरालियों पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

इधर, एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास-ससुर, देवर और दो जेठों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा 304बी आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जिसमें पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed