फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Multipurpose Camp in Lalpur

जल संस्थान के इंजीनियर नहीं पहुंचे, विधायक शुक्ला बिफरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose Camp in Lalpur
लालपुर में लगे शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
लालपुर। किसान उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में 47 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से 39 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया और आठ समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को भेजा गया। शिविर में जल संस्थान के इंजीनियर के नहीं पहुंचने पर विधायक राजेश शुक्ला बिफर पड़े। उन्होंने सीडीओ से अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

शनिवार को शिविर का शुभारंभ विधायक, ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा, बीडीओ जयकिशन ने किया। उन्होंने पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग आदि के स्टॉलों का निरीक्षण किया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड, ऊर्जा निगम से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठीं। इधर, विधायक ने कहा कि शिविरों में भी फरियादियों को परेशान होना पड़े तो ऐसे शिविर का कोई औचित्य नहीं है। लापरवाह अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहां पर ग्राम प्रधान सीमा मलिक, अशोक कुमार, परमजीत सिंह, दीपक मिश्रा, संतोष ठाकुर, चंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र यादव, अनुज पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed