फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mukesh Chand became sub lieutenant in Indian Navy

मुकेश चंद बने भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Chand became sub lieutenant in Indian Navy
बहरिया मझौला निवासी भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट मुकेश चंद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। बिरिया मझौला के मुकेश चंद ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ब्लॉक के ग्राम सभा बिरिया मझौला के कोरंगघाट निवासी मुकेश शनिवार को आईएमए कन्नुर (केरल) से पास आउट हुए। मुकेश की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा दो तक किसान भारती जूनियर स्कूल बिरिया में हुई।
विज्ञापन

कक्षा तीन से छह तक की शिक्षा मुकेश ने ग्लोरियस एकेडमी बनबसा और कक्षा 7 से लेकर 12 तक आर्मी पब्लिक स्कूल शिलांग मेघालय से की। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान (जयपुर) से सूचना प्रौद्योगिकी में 2018 में स्नातक किया। जून 2018 में एसएसबी बंगलूरू के माध्यम से नौसेना में चयन हुआ और सात जनवरी 2019 में ट्रेनिंग शुरू हुई।
विज्ञापन

30 नवंबर शनिवार को ट्रेनिंग पूरी कर पासआउट होकर सब लेफ्टिनेंट बने। मुकेश की तैनाती केरल के कोच्चि नेवल बेस में हुई है। बता दें कि सब लेफ्टिनेंट मुकेश के पिता लक्ष्मण चंद असम रायफल्स में जूनियर कमीशन अधिकारी हैं जबकि मां इंद्रा चंद गृहणी हैं। मुकेश के दादा नरपति चंद भी भारतीय सेना से रिटायर सैनिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा भाई मनीष चंद शिमला में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। बता दें कि ब्लॉक के सैनिक बहुल ग्राम सभा बिरिया मझौला के कोरंगघाट से मुकेश चंद सेना में अधिकारी बनने वाले तीसरे व्यक्ति है। यहां से कर्नल पूरन सिंह ज्याला भारतीय थल सेना में अधिकारी है, जो वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं। इसी गांव के अभिषेक सिंह ज्याला वायु सेना में अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed