{"_id":"61d9d9d8e39481251d26cf50","slug":"msy-in-us-nagar-rudrapur-news-hld450394490","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में स्थापित होंगे 2219 लघु उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में स्थापित होंगे 2219 लघु उद्योग
विज्ञापन
MSY in Us Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री नैनो स्वरोजगार योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले में 2219 लघु उद्योग स्थापित किए जाएंगे। जिले के विभिन्न बैंकों ने लघु उद्योगों के 562 आवेदनों को स्वीकृति दे दी है।
जिला उद्योग केंद्र को सरकार की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) में 139, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 680 व नैनो योजना में सबसे अधिक 1400 लघु उद्योगों का लक्ष्य दिया है। इसके सापेक्ष पीएमईजीपी में 365 आवेदनों को बैंकों को भेजा गया है। इसमें से 109 आवेदनों को बैंकों ने स्वीकृति दी है।
वहीं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 865 आवेदनों को बैंकों को भेजा गया है, इसमें से 342 आवेदनों को बैंकों ने स्वीकृति दी है। जबकि नैनो योजना में 518 आवेदनों को बैंकों को भेजा गया है। बैंकों की ओर से 111 आवेदन स्वीकृत किए हैं। बता दें कि, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 10 लाख से 25 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं नैनो योजना में लाभा र्थी 50 हजार रुपये तक का ऋण ले सकता है। पीएमईजीपी में 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाईं ने कहा कि लाभार्थियों के आवेदनों को जल्द से जल्द स्वीकृत करने के बैंकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।