{"_id":"68bc8bf1d6eedcd52d0ddd8d","slug":"mst-will-soon-in-sitarganj-sitarganj-news-c-242-1-rdp1007-129639-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सितारगंज रोडवेज में यात्री सोमवार से बनवा सकेंगे मासिक पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सितारगंज रोडवेज में यात्री सोमवार से बनवा सकेंगे मासिक पास
Sun, 07 Sep 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों के समय व पैसे की होगी बचत
सितारगंज।
यात्रियों को मासिक पास (एमएसटी) बनवाने के लिए अब डिपो कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें सोमवार से सितारगंज स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर यह सुविधा मिलेगी। रुद्रपुर, खटीमा, किच्छा, टनकपुर, हल्द्वानी, पंतनगर सहित 60 किमी तक दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों को एमएसटी बनवाने के लिए डिपो कार्यालय रुद्रपुर अथवा टनकपुर जाना पड़ता था। इससे यात्रियों के समय व पैसे की बर्बादी होती थी। वहीं, अब सितारगंज रोडवेज स्टैंड पर यह सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक टीएस राणा ने बताया कि मासिक पास के विषय में जागरूकता ना होने के कारण कलक्ट्रेट, जिला न्यायालय, सिडकुल सहित 60 किमी तक दैनिक यात्रा करने वाले यात्री रोजाना टिकट खरीद कर अधिक मूल्य चुकाते हैं। वहीं, मासिक पास लेकर रोडवेज में यात्रा करने वाले लोगों को रोज टिकट खरीदने की वजह महीने में एक बार 50 फीसदी कम मूल्य चुकाकर पूरे महीने यात्रा करने की छूट मिलती है। उन्होंने बताया कि सितारगंज रोडवेज स्टैंड पर सोमवार से यात्रियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को मासिक पास बनवाने के लिए डिपो कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
ऐसे समझें किराए में आने वाला अंतर-
कहां से कहां तक : Iएक माह Iका किराया एमएसटी का खर्चा
सितारगंज से रुद्रपुर 5100 2550
सितारगंज से किच्छा 2400 1200
सितारगंज से हल्द्वानी 5100 2550
सितारगंज से टनकपुर 5700 2850
सितारगंज से खटीमा 3300 1650