{"_id":"60d0d07c8ebc3e2d9f34314e","slug":"mp-inspected-the-vaccination-center-rudrapur-news-hld4285223170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से निपटना सरकार का मुख्य लक्ष्य : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से निपटना सरकार का मुख्य लक्ष्य : भट्ट
रुद्रपुर गोल मार्केट गुरुद्वारे में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करते सांसद अजय भट्ट।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोल मार्केट में कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की सराहना की।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य कोरोना की तीसरी लहर से निपटना है। इसके लिए सभी का टीकाकरण जरूरी है। सांसद ने दोहराया कि वैक्सीन ही कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच है। वैक्सीन पूरी तरह टीका सुरक्षित है। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेट करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ लोग वैक्सीन को लेकर अफवाहें फैलाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी हरकतें मानवता के खिलाफ हैं। ऐसे लोगों से सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। लोग स्वयं को टीका लगवाने के साथ ही दूसरों को भी जागरूक करें। इससे पूर्व सांसद भट्ट का गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने स्वागत किया। वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, ललित मिगलानी, राम सिंह बेदी, गजेंद्र सिंह, सुशील यादव, सुरमुख सिंह, गुरमीत सिंह मनजीत सिंह मक्कड़, एएनएम दीपा जोशी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।