फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mountaineering team hoisted the tricolor on Yunam peak

Udham Singh Nagar News: पर्वतारोही दल ने यूनाम चोटी पर फहराया तिरंगा

Wed, 21 Aug 2024 03:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 21 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Mountaineering team hoisted the tricolor on Yunam peak
यूनाम चोटी पर 77 फीट का तिरंगा फहराता राष्ट्रीय पर्वतारोही दल के सदस्य।
जसपुर। छह राज्यों के पर्वतारोही दल के सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश की यूनाम चोटी पर 77 फुट लंबा का तिरंगा फहराया।
विज्ञापन


माउंटेनियर रवि कुमार फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से हेमराज सिंह पांगती (उत्तराखंड), मनोज कुमार (उत्तर प्रदेश), डॉ. धनंजय दुबे (बिहार), प्रताप बिसंद्रे (मध्यप्रदेश), संतोषी रमेश (तमिलनाडु) और केबीवीएम कृष्णा (आंध्र प्रदेश) के छह सदस्यीय दल ने एक अगस्त को हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में स्थित यूनाम चोटी का सफर शुरू किया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अपर सचिव अमित कुमार घोष ने तिरंगा भेंट कर दल को रवाना किया। फाउंडेशन के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि 14 अगस्त को दल कैंप वन में रुका। 15 अगस्त को दल ने चोटी पर पहुंचकर 77 फुट लंबा तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया। विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, डाॅ. एमपी सिंह, विनय चौहान, डाॅ. रवि कुमार आदि ने दल को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed