फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More than 250 people of three colonies are disturbed by the notice in rudrapur

Rudrapur: तीन काॅलोनियों के 250 से अधिक लोगों को नोटिस, मची खलबली...अतिक्रमण को हटाने के निर्देश

Mon, 15 Jul 2024 02:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Jul 2024 02:41 PM IST
सार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में तीन कालोनियों के बाशिंदों को नगर निगम और सिंचाई विभाग की ओर से नाले की जमीन खाली करने के नोटिस से खलबली मची है। कांग्रेस नेताओं ने मोहल्ले के लोगों से मिलकर आशियाने बचाने के लिए पूरी मदद करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
More than 250 people of three colonies are disturbed by the notice in rudrapur
अतिक्रमण को हटाने के निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में तीन कालोनियों के बाशिंदों को नगर निगम और सिंचाई विभाग की ओर से नाले की जमीन खाली करने के नोटिस से खलबली मची है। कांग्रेस नेताओं ने मोहल्ले के लोगों से मिलकर आशियाने बचाने के लिए पूरी मदद करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

क्षेत्र की कृष्णा काॅलोनी, नारायण काॅलोनी और गड्ढा कालोनी में दो दिनों से जिला प्रशासन की ओर से गठित संयुक्त टीम ने सर्वे के बाद 250 से अधिक लोगों को नोटिस दिए हैं। इसमें नाले के दोनों तरफ 20-20 मीटर जगह पर किए गए निर्माण को हटाने को कहा गया है। क्याेंकि उस दायरे में बड़ी संख्या में लोगों के पक्के घर आ रहे हैं और नोटिस से उनकी नींद उड़ी है। रविवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने मोहल्लों के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिस नाले से निर्माण हटाने की बात कही जा रही है, वो किसी नदी या नहर से कनेक्ट नहीं है।

विज्ञापन


लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला है। कहा कि नगर निगम की ओ से कोई मानक तय नहीं है। कहीं 20 मीटर तो कहीं 40 मीटर पर लाल निशान लगाकर भय का वातावरण बनाया जा रहा है। कहा कि भाजपा राज में गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। कांग्रेस गरीबों को उजाड़ने से बचाने के लिए किसी भी स्तर तक लड़ाई लड़ेगी। सड़क से लेकर अदालत तक जनता की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर रामधारी गंगवार, सतीश कुमार, ओमप्रकाश गंगवार, मनीष यादव, शीशपाल, राहुल शर्मा, अनिता देवी और शशि आदि मौजूद रहे। इधर सिंचाई विभाग के ईई प्रकाश चंद्र पांडेय ने बताया कि नगर निगम और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम नदी, नालों का निरीक्षण कर चिन्ह्ति अतिक्रमण को हटाने के नोटिस दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed