{"_id":"64adab356c4fe11f8201ac36","slug":"more-fund-for-kashipur-hospital-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-1006-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में 17 मदों में 2.68 करोड़ के बजट का अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में 17 मदों में 2.68 करोड़ के बजट का अनुमोदन
Wed, 12 Jul 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। डीएम उदयराज सिंह ने एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के निरीक्षण किया और चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मंगलवार को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में डीएम उदयराज सिंह की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इस दौरान 17 मदों में 2,68,24,490 रुपये के बजट का अनुमोदन किया गया। इसके बाद समिति ने चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों के बैठने की समुचित व्यवस्था के लिए तीन सीटर 15 बेंच लगाने, अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए ट्रेकर कोटेशन लेने, अल्ट्रासाउंड, बर्न वार्ड, जनरल ओटी के लिए जैम पोर्टल से 4 एसी क्रय करने, मरीजों के प्रतीक्षा हॉल व कॉरिडोर के बाहर 8 पंखे लगाने, पैथोलॉजी एवं ब्लड बैंक के लिए रिजेंट्स व किट्स जैम पोर्टल के माध्यम से क्रय करने की अनुमति प्रदान की। बैठक में डीएम ने चिकित्सालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर का मानदेय बढ़ाने के लिए औचित्यपूर्ण व तुलनात्मक प्रस्ताव, चिकित्सालय में 2 बहुद्देशीय कर्मी की आउटसोर्स से तैनाती के लिए विभिन्न पहलुओं पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बायोमेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं होने पर डीएम ने हिदायत देते हुए कहा कि जैव चिकित्सकीय कूड़े के निस्तारण में विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने डॉक्टरों की कमी को लेकर कोई खात बात नहीं कही।
यहां पर मेयर ऊषा चौधरी, सांसद प्रतिनिधि पीएस नेगी, एसीएमओ डॉ.हरेंद्र मलिक, सीएमएस डॉ.खेमपाल, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली, उप कोषाधिकारी विनोद कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.राजीव पुनेठा आदि थे।
विज्ञापन
यहां पर मेयर ऊषा चौधरी, सांसद प्रतिनिधि पीएस नेगी, एसीएमओ डॉ.हरेंद्र मलिक, सीएमएस डॉ.खेमपाल, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली, उप कोषाधिकारी विनोद कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.राजीव पुनेठा आदि थे।
विज्ञापन