फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mobile Shop Looted

मोबाइल शॉप और फोटो स्टूडियो की दुकान में चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mobile Shop Looted
नानकमत्ता में मोबाइल शॉप में चोरी के बाद मुआयना करती पुलिस। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। चोरों ने मोबाइल की दुकान तथा फोटो स्टूडियो का शटर काटकर दुकान में रखी पांच हजार की नकदी समेत 25 हजार का कीमती सामान पार कर लिया। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन निवासी चंदन गुप्ता की गुरुद्वारा मार्केट में बालाजी मोबाइल कम्युनिकेशन की दुकान है। बुधवार की सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने गए तो दुकान के एक तरफ का शटर उखड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को खबर दी। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शटर उठा कर देखा तो दुकान के अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
विज्ञापन

चंदन ने बताया कि चोर उसकी दुकान के गल्ले में रखे पांच हजार रुपये व कीमती सामान चुरा ले गए। उसने करीब 25 हजार का माल चोरी होने की आशंका जताई। वहीं पड़ोस की दुकान नंबर 60 में भी विडौरी निवासी गुरमीत सिंह की सुपर फोटो स्टूडियो के भी ताले टूटे पड़े थे। गुरमीत सिंह अपने पिता का इलाज कराने गए थे। इसके चलते दुकान में नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द चोर को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed