Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Tilakraj Behad sat on a 24-hour protest at the entrance gate of the DM office Rudrapur

रुद्रपुर: कलक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर ढाई घंटे तक धरने पर बैठे विधायक, 24 घंटे तक धरना देने की दी थी चेतावनी

Wed, 25 Nov 2026 12:41 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 25 Nov 2026 12:41 PM IST
सार

किच्छा में अंडरपास निर्माण और नगला पैदल मार्ग खोलने की मांग को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ ने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। रेलवे अधिकारियों ने निदान का आश्वासन देकर ढाई घंटे में धरना समाप्त कराया।

विज्ञापन
MLA Tilakraj Behad sat on a 24-hour protest at the entrance gate of the DM office Rudrapur
डीएम कार्यालय के प्रवेश गेट पर 24 घंटे के धरने पर बैठे विधायक बेहड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा महाराणा प्रताप चौक के निकट रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण और नगला पैदल मार्ग को खोलने की मांग के लिए किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ ने समर्थकाें के साथ धरना दिया। कलक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर वह 24 घंटे के धरने पर बैठे थे। उनके आंदोलन की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें दोनों समस्याओं के निदान का आश्वासन देकर ढाई घंटे बाद धरना समाप्त करवाया।

विज्ञापन

बुधवार की सुबह विधायक के धरने पर बैठते ही उनके समर्थक भी पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। विधायक का कहना था कि रेलवे फाटक दिन में कई बार बंद होने से लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। इससे रोजाना आवागमन करने वालों को भारी परेशानी होती है। अंडरपास बनने से इस समस्या का स्थायी समाधान होगा। नगला पैदल मार्ग बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। वर्ष 2015 से वह इस मांग को उठा रहे लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। धरना-प्रदर्शन बढ़ने पर रेलवे के अधिकारी लिखित पत्र लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने अंडरपास को 31 मार्च तक यानी इसी वित्तीय वर्ष में बनाने और नगला पैदल मार्ग को 10 दिन के अंदर खोलने का आश्वासन दिया। इस मौके पर किच्छा के नगरपालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोरा, संजय जुनेजा, गुलशन सिंधी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

छावनी बना धरना स्थल, गेट से एंट्री रोकी
बेहड़ ने एक दिन पहले कलक्ट्रेट में धरने का एलान किया था। वहां हंगामे के आसार को देखते हुए सुबह ही पुलिस ने गेट बंद कराकर बैरिकेड लगा दिए और भारी फोर्स तैनात हो गया। बेहड़ को अपने समर्थकों के साथ मुख्य गेट पर ही धरना देना पड़ा। सीओ पंतनगर अंकित थपलियाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से एक गेट बंद किया गया जबकि दूसरी ओर गेट को आने-जाने वालों के लिए खोल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहड़ का थप्पड़ वाला दर्द छलका
कलक्ट्रेट में जाने से रोकने पर विधायक तिलक राज बेहड़ का थप्पड़ वाला दर्द फिर छलक उठा। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन से अब कोई उम्मीद नहीं है। वह अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीके से कहने के लिए धरना दे रहे थे लेकिन उन्हें जबरन रोका गया। जब उनके थप्पड़ जड़ा तो कोई ऐसे खड़े नहीं हुआ। सीएम ने भी इस मामले में किसी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed