फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA's supporters thrown out by SSP

विधायक के समर्थकों को एसएसपी ने बाहर निकाला

Fri, 31 Mar 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
MLA's supporters thrown out by SSP
एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े विधायक समर्थक - फोटो : अमर उजाला

शहर की कानून व्यवस्था सुधारने की प्रक्रिया में लगे एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बृहस्पतिवार दोपहर उनके कार्यालय पहुंचे भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल को भी कानून का पाठ पढ़ाया। एसएसपी ने विधायक के साथ आए लोगों को परिसर से बाहर खदेड़ कर कार्यालय में किसी भी मामले को लेकर अनावश्यक भीड़ न जुटाने की हिदायत दी। 

विज्ञापन


बुधवार रात ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। विधायक के साथ काफी लोगों की भीड़ होने की सूचना मिलने पर कप्तान ने मातहतों को विधायक के साथ उनसे बात करने सिर्फ चार लोगों को ही भेजने और अनावश्यक रूप से किसी को भी कार्यालय के बाहर खड़ा नहीं रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विधायक करीब 100 समर्थकों के साथ एसएसपी के कार्यालय गेट पर पहुंचे, जिसे देखकर एसएसपी का पारा चढ़ गया। विधायक ठुकराल सहित चार लोगों को अपने कार्यालय में बैठाने के बाद वह कार्यालय से बाहर निकले और सभी को वहां से खदेड़ दिया। कप्तान द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से चौंके विधायक ने कार्यालय से बाहर आकर अपने लोगों का पक्ष लेना चाहा, लेकिन कप्तान ने विधायक की एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के बाहर जाने के बाद ही एसएसपी ने विधायक की बात सुनी। 
एसएसपी का कहना था कि मामला चाहे छोटा हो या बड़ा पुलिस हर किसी की बात सुनकर उसका निस्तारण करने का प्रयास करती है फिर पुलिस कार्यालय में इस तरह की भीड़ लेकर आने का कोई औचित्य नहीं होता। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए कि उनके कार्यालय में आने वाले हर पीड़ित की बात को सुना जाएगा, लेकिन कार्यालय में कोई भी अनावश्यक भीड़ न जुटाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed