फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Inspects Covid Ward

कोविड अस्पताल की अव्यवस्थाएं देख भड़के विधायक शुक्ला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
MLA Inspects Covid Ward
रुद्रपुर। मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड अस्पताल की अव्यवस्थाओं को देखकर किच्छा विधायक राजेश शुक्ला का पारा चढ़ गया। उन्होंने पीपीई किट पहनकर वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अव्यवस्थाओं पर डीएम रंजना राजगुरू को फोन कर शिकायत की और अस्पताल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने पीपीई किट पहनकर मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। जनरल वार्ड के शौचालयों में गंदगी का अंबार देख विधायक भड़क गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधक डॉ. अजयवीर सिंह चौहान को चेतावनी देते हुए व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। कहा कि वह दो दिन बाद फिर से निरीक्षण करेंगे, यदि व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिली तो उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने डीएम राजगुरु को फोन पर वार्ता कर बताया कि छोटी कमियों की वजह से कोविड अस्पताल के 10 वेंटिलेटर में से नौ ठीक नहीं हैं। इस कारण मिनी वेंटिलेटर का उपयोग किया जा रहा है। विधायक ने डीएम से 1000 ऑक्सीजन मास्क मेडिकल स्टाफ को उपलब्ध कराने को कहा। बताया कि अस्पताल के शौचालय पूरी तरह से चोक हो गए हैं। यदि जिला प्रशासन अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं कराता है तो वह प्रभारी सचिव स्वास्थ्य पंकज पांडे व अन्य उच्च अधिकारियों को अव्यवस्थाओं का वीडियो भेजकर शिकायत करेंगे। विधायक ने कोविड अस्पताल प्रबंधन के नोडल अधिकारी बंशीधर तिवारी से कागजी रिपोर्ट के बजाय वार्डों का निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा। वहां पर डॉ. एमके तिवारी, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. आरके सिन्हा, अनिल वाजपेई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed