फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Cheema was in the discussion about not going to the rally

रैली में न जाने को लेकर चर्चा में रहे विधायक चीमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
MLA Cheema was in the discussion about not going to the rally
विधायक हरभजन सिंह चीमा। - फोटो : KASHIPUR
आरडी खान
विज्ञापन

काशीपुर। रैली में न जाने को लेकर काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा खूब चर्चा में रहे। उनके विरोधियों ने इस चर्चा को खूब फैलाया कि किसानों के दबाव में विधायक चीमा ने भाजपा की रैली से दूरी बनाई है। हालांकि चीमा बीमारी के कारण रैली में न जाने की बात कह रहे हैं।
काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों के बीच विधायक चीमा की मजबूत पकड़ मानी जाती है।
चुनाव में हर बार देहात क्षेत्र से ही चीमा ने निर्णायक लीड हासिल की है। वैसे भी चीमा पर किसानों का पक्ष लेने के आरोप लगते रहे हैं। कहा जाता है कि किसान के सिर्फ एक डेरे के लिए भी चीमा कई-कई किलोमीटर तक की सड़क बना देते हैं। इंडिया मार्का हैंडपंप तमाम किसानों के निजी स्थलों पर लगे है। किसानों में अपनी मजबूत पकड़ के कारण ही चीमा पार्टी के दूसरे दावेदारों पर भारी पड़ते रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक चीमा पर रुद्रपुर में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी संगठन का दबाव था। मेयर और पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रैली की तैयारियों को लेकर एक दिन पूर्व हुई बैठक में चीमा ने न सिर्फ शिरकत की, बल्कि रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी तक ली थी। इसके बाद चीमा ने रैली की सफलता के लिए गांवों में संपर्क साधना शुरू किया लेकिन इसे लेकर उन्हें कोई उत्साहित करने जैसा फीडबैक नहीं मिला। चर्चा है कि रैली की तैयारी में सक्रिय भागीदारी करने पर क्षेत्र के किसान नेताओं ने विधायक चीमा से नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे भांपते हुए चीमा ने खुद को अपने आवास में ही कैद कर लिया। एक नेता ने बताया कि रैली के संबंध में चर्चा करने के लिए विधायक चीमा ने पार्टी के नेताओं के फोन भी रिसीव नहीं किए। इस संबंध में पूछे जाने पर विधायक चीमा ने बताया कि वह किसान कानूनों के समर्थक है और पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते हैं।

रैली को सफल बनाने के लिए उन्होंने अपने स्तर से भरसक प्रयास किए थे। बताया कि 15 दिसंबर की रात एक बरात में शिरकत करने के बाद से उन्हें ठंड लग गई, जिस कारण उनका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो गया है। इस कारण वह चाहकर भी रैली में भागीदारी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed