फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Angry

फैक्टरी बरबाद कर दी, झूठ बोलते हो तुम सब : आदेश चौहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
MLA Angry
जसपुर चीनी मिल के मुख्य अभियंता विनीत जोशी से मिल चलाने के बारे में बात करते कांग्रेस विधायक आदेश - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। नादेही चीनी मिल न चलने से नाराज विधायक आदेश चौहान बृहस्पतिवार को 11 बजे वहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मिल अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उनके सबसे ज्यादा टारगेट पर रहे मिले के मुख्य अभियंता विनीत जोशी। सोशल मीडिया पर वायरल हंगामे की वीडियो में विधायक अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। चीफ इंजीनियर के जवाब से असंतुष्ट विद्यायक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वायरल वीडियो के कुछ अंश यहां प्रस्तुत हैं :-
विज्ञापन

मिल परिसर में चीफ इंजीनियर के जवाब से असंतुष्ट विधायक कहते सुने गए, झूठ बोल रहा है,--- गाली--, पिछवाड़े--- जानता नहीं मैं कौन हूं।
विधायक (चीफ इंजीनियर से) : नहीं पहचानता मुझे, दूसरों से मुखातिब होकर, यार मैं अंदर घूमकर आ रहा हूूं फैक्टरी में, गीयर तक तो पड़ा नहीं, गाली....।
चीफ इंजीनियर : किसका गीयर नहीं पड़ा, साहब।
विधायक (चीफ इंजीनियर का हाथ खींचते हुए) : चल आ, बेवकूफ समझ रहा है। गाली---, तू मुझसे कह रहा है कि रात को बैठे हो।
मिल के अन्य अधिकारी : विधायक जी, विधायक जी।
विधायक (हाथ झटकते हुए) : क्या विधायक जी, यार। (आक्रामक हुए)
अन्य अधिकारी : भाई साहब, भाई साहब।
विधायक (चीफ इंजीनियर पर गुस्सा करते हुए) : क्या कह रहा है तू, क्या कह रहा है, (गाली) डंडा लाओ, पकड़ो इसे, पकड़ो (गाली) चीफ इंजीनियर का पीछा कर गाली देते हुए।
विज्ञापन

अन्य अधिकारी : विधायक जी, विधायक जी, मैं माफी मांगता हूं।
विधायक : फैक्टरी बर्बाद कर दी, झूठ बोलते हो तुम सब।
फैक्टरी के अधिकारियों और विधायक के सुरक्षा गार्ड ने समझा बुझाकर बमुश्किल उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed