फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Missing teenager found

घर से लापता किशोरी बरामद

Tue, 09 Aug 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Tue, 09 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager found
महिला अपराध - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर। परिजनों की डांट के बाद घर छोड़कर लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। किशोरी के अनुसार मार की डर से उसने घर छोड़कर अनजान महिला के घर रात बिताई थी। पुलिस किशोरी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। युवक से पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन


 परिजनों की डांट से क्षुब्ध जगतपुरा क्षेत्र की किशोरी शनिवार शाम को घर छोड़कर लापता हो गई थी। लड़की को सोमवार सुबह आवास विकास पुलिस ने गोल मढै़या क्षेत्र से बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी ललित जोशी के अनुसार लड़की का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक लगने पर लड़की की मां ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पिटाई से क्षुब्ध होकर शनिवार शाम लड़की बिना बताए घर से चली गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसके प्रेमी से पूछताछ की। जिसमें युवक ने लड़की से बातचीत होने की बात बताई। सोमवार को युवक को साथ लेकर पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी, इसी दौरान किशोरी ने युवक के मोबाइल पर फोन मिलाया। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर गोल मढै़या क्षेत्र से किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि प्रेमी से फोन पर बातचीत का पता चलने पर उसकी मां ने उसकी झाडू से पिटाई कर उसका फोन भी तोड़ दिया था। इस कारण वह युवक से बात भी नहीं कर सकी। कुछ दूर जाने पर उसने ज्योति नाम की युवती से रात बिताने के लिए जगह मांगी। युवती ने उसे पास ही में रहने वाली अपनी सहेली निशा के घर रुकने के लिए कहा। रविवार को भी किशोरी ने युवक से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका।


सोमवार को उसने निशा के फोन से प्रेमी को संपर्क किया। जिस पर पुलिस को उसकी लोकेशन मिली। जोशी ने बताया फिलहाल किशोरी ने युवक पर उसे भगाने का आरोप नहीं लगाया है। न्यायालय में किशोरी के बयान होने के बाद ही अगली कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी को नहीं छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed