फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Minor held hostage and misdeed in mall cafe in kashipur

Uttarakhand: मॉल के कैफे में नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म, सात माह बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

Fri, 12 Jan 2024 04:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 12 Jan 2024 04:35 PM IST
सार

काशीपुर में एक मॉल के कैफे में बंधक बनाकर एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार की ओर से लगभग सात महीने बाद पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
Minor held hostage and misdeed in mall cafe in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के बीचोबीच स्थित एक मॉल के कैफे में बंधक बनाकर एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार की ओर से लगभग सात महीने बाद पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं समेत पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव निवासी एक 15 वर्षीय बालिका ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें कहा गया है कि वह एक युवक सुमित के साथ इंस्टाग्राम में मिली थी। उसके स्कूल जाने के दौरान वह अपनी बहन को भी स्कूल छोड़ने जाता था। तभी से उसकी सुमित से बोलचाल शुरू हो गई। उस समय उनकी मुलाकात कुंडेश्वरी में पहली बार हुई थी। 
विज्ञापन


तब उसकी बहन भी साथ थी जिसके चलते दोनों की बात नहीं हो सकी। बीती 25 जून 2023 को जब वह अपने मामा के घर जा रही थी। तब वह काशीपुर तक अपनी बहन के साथ आई। उसकी बहन उसे काशीपुर छोड़ कर चली गई। तभी सुमित उसके पास आया और उसे घुमाने की बात कहकर मॉल में स्थित एक कैफे के रूम में ले गया। जहां उसने स्कार्फ से उसके दोनों हाथ बांधे और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह अपने मामा के घर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला: बकरियों के लिए पत्ते काटने गया था मदन, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

आरोपी युवक ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया, जिसके चलते उसने घर में कुछ नहीं बताया। मुकरने पर पीड़िता ने अपने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। बीते दिनों पीड़िता की मां आरोपी के घर गई। जहां उसकी मां ने डरा-धमका कर उन्हें वापस भेज दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। एसपी अभय सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। साथ ही आरोपी युवक की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed