{"_id":"6302546caa68e86c5427af5c","slug":"minister-dr-dhan-singh-in-kashipur-kashipur-news-hld473038082","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 सौ करोड़ से राज्य का शिक्षा स्तर सुधारा जाएगा : डॉ. रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सौ करोड़ से राज्य का शिक्षा स्तर सुधारा जाएगा : डॉ. रावत
विज्ञापन
काशीपुर। उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को समग्र शिक्षा के तहत राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर में स्वीकृत नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य के 18 हजार स्कूलों में महिला-पुरुष शौचालयों, फर्नीचर, बिजली, पानी, शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। इस मद में केंद्र सरकार से 15 सौ करोड़ रुपये मिले हैं।
शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि यह छात्रावास उन अनाथों के लिए है जो भिक्षावृत्ति या कूड़ा बीनते हैं। अभी यह छात्रावास गौतमनगर स्थित विश्नोई सभा भवन में अस्थायी रूप से संचालित है। इसमें 50 बच्चे पढ़ रहे हैं।
डॉ. रावत ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। हर जिले में एक-एक छात्रावास बनेगा। खेल, पुस्तकों के लिए प्राइमरी स्कूलों से लेकर इंटरमीडिएट तक पांच से बीस हजार रुपये दिए जाएंगे। सभी स्कूलों को वार्षिक खर्च भी बच्चों के अनुपात में बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हर बीईओ को ब्लॉकवार बोर्ड परीक्षा की टॉपर लिस्ट में एक-एक बच्चे को लाने का लक्ष्य दिया गया है। बोर्ड परीक्षा में दो विषयों में फेल होने पर भी अंक सुधार का एक मौका दिया जाएगा। टॉपर को पीसीएस, आईएएस, एनडीए, एमबीबीएस को निशुल्क कोचिंग दिलाई जाएगी। मुख्य परीक्षा पास करने पर 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
इस मौके पर पूर्व विधायक हरभजन चीमा, राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, गुरविंदर सिंह चंडोक, सीईओ रमेश चंद्र आर्य, डीईओ एके सिंह, बीईओ आरएस नेगी, प्रधानाचार्य दीपक कुमार गंगवार, राजेंद्र सिंह रावत, जमुना पटवाल, लक्ष्मी दत्त कबड़वाल, जेसी पांडे, हरपाल सिंह आदि रहे।
सड़क हादसों में घायल पर्यटकों का मुफ्त इलाज
काशीपुर। चिकित्सा स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को कुंडेश्वरी रोड स्थित एक होटल में राष्ट्रीय होम्योपैथिक संगोष्ठी ‘होम्योपैथी-भविष्य की दवाई’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नेशनल आयुष मिशन के तहत एक होम्योपैथिक कॉलेज शीघ्र खोला जाएगा। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले किसी भी राज्य के पर्यटकों का इलाज निशुल्क होगा।
उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी में 277 चिकित्सकों की नियुक्ति की तैयारी है। इससे एक ही अस्पताल में एलोपैथी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी से इलाज हो सकेगा। उन्होंने कहा कि क्लीनिकल एक्ट के क्रियान्वयन में आ रहीं बाधाओं को दूर कराया जाएगा। केंद्र सरकार की संस्तुति से इस कानून में संशोधन होगा।
डॉ. रावत ने कहा कि जो लोग आयुष्मान भारत योजना में नहीं आते है उनको अटल आयुष्मान योजना से लाभ मिलेगा। किच्छा में 100 एकड़ भूमि में प्रस्तावित एम्स सेटेलाइट केंद्र का भूमि पूजन जल्द किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि श्रीनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देने वाले प्रोफेसरों को 50 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन मिलेगा। वहां पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. रजनीश कुमार शर्मा, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. योगेंद्र त्यागी, खिलेंद्र चौधरी, डॉ. जेएल फर्मल, डॉ. शैलेंद्र पांडे, गजेंद्र सिंह कफलिया, डॉ. केसी चंदोला आदि रहे।
कन्या महाविद्यालय में दिलाई जाए सह शिक्षा
जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन देकर गांव सरवरखेड़ा के जूनियर हाईस्कूल को हाईस्कूल बनाने की मांग की। इसी तरह शिवराजपुर पट्टी गांव में राजकीय कन्या महाविद्यालय संचालित है लेकिन राजकीय महाविद्यालय नहीं है। उन्होंने कन्या महाविद्यालय में सह शिक्षा की मांग की। बताया कि सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन व हृदय रोग विशेषज्ञ के पद कई साल से खाली हैं। इनमें डॉक्टरों की तैनाती की मांग की गई। वहां डॉ. एमपी सिंह, राजकुमार सिंह, मो. आरिफ, गजेंद्र चौहान, राहुल गहलोत, हिमांशु नंबरदार, सर्वेश चौहान, फईम सिद्दीकी, रूबी अंजुम, करिश्मा गहलोत आदि रहे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री बाजपुर रोड स्थित पैगिया अस्पताल पहुंचे। इस अस्पताल का संचालन आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप पैगिया के पुत्र जनरल फिजिशियन डॉ. ईश्वर अग्रवाल और उनकी पुत्रवधू डॉ. नम्रता अग्रवाल कर रहे हैं। डॉ. रावत ने भाजपा नेेता प्रदीप समेत अस्पताल में भर्ती रोगियों का भी हालचाल जाना। वहां प्रादेशिक बैंक के चेयरमैन राम मेहरोत्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, एसीएमओ डॉ. तपन शर्मा, गुरविंदर सिंह चंडोक, अभिषेक गोयल, चौधरी समरपाल, मनोज जग्गा, दीपक पैगिया आदि थे।