फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mining mafia is fearless, attacking government machinery

Udham Singh Nagar News: खनन माफिया बेखौफ, सरकारी तंत्र पर कर रहे हमला

Mon, 15 Apr 2024 03:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 15 Apr 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia is fearless, attacking government machinery
बाजपुर। कोसी नदी खनन क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ खनन माफिया ने जंगलात चौकी में कर्मियों को बंद कर फायरिंग, पथराव कर वाहन छुड़ाने और सरकारी बंदूक छीनने की कोशिश की थी। इस मामले में बन्नाखेड़ा और कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में दो तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर दूसरे दिन केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात कोसी नदी देव घाट में बैक कराहा और ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ने पर खनन माफिया ने पथराव कर सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया था। वन कर्मचारी से बंदूक छीनने की कोशिश की गई थी जिसमें बीट अधिकारी विक्रांत कुमार की ओर से गांव बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं गुलजारपुर वन चौकी में वन कर्मियों को बंद कर फायरिंग, पथराव कर वाहन छुड़ाने के मामले में बीट अधिकारी तेजपाल की ओर से कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अन्नराम आर्य ने बताया कि इस मामले में बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह धामी जांच कर रहे हैं। जांच पूर्ण होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि जंगलात टीम के साथ हुई घटना में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed