फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mini Stadium soon in Rudrapur

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में बनेगा मिनी स्टेडियम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mini Stadium soon in Rudrapur
विधायक की प्राथमिकता का काम सीएम की घोषणा में हुआ शामिल
विज्ञापन

रुद्रपुर। प्रदेश सरकार ने रुद्रपुर शहर को एक मिनी स्टेडियम की सौगात से नवाजा है। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में सभी विधायकों से 10-10 उनके प्राथमिकता के काम मांगे थे। इसमें रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा की तरफ से 10 कामों की सूची सरकार को सौंपी गई थी। इसमें विधायक ने ट्रांजिट कैंप के एक बड़े भूभाग पर स्थित फुटबाल मैदान में मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव दिया था। जिसे धामी सरकार ने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर लिया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि जिला प्रशासन जमीन की पैमाइश आदि कराएगा और विभाग मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेगा।
हटेगा अतिक्रमण, निखरेंगे युवा
ट्रांजिट कैंप स्थित फुटबॉल मैदान एक बड़े मैदान के रूप में शुमार है। मैदान के उपेक्षित होने के चलते इसके किनारे-किनारे अतिक्रमण हो गया है। मैदान का एक बड़ा हिस्सा आज अतिक्रमण की जद में जकड़ा हुआ है। अब अतिक्रमण को हटाया भी जाएगा।
विज्ञापन

कोट-धामी सरकार हर वर्ग के लिए काम करती है। खासकर युवाओं को मंच देने और उन्हें निखारने के लिए खेल सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। विधानसभा क्षेत्र की 10 प्राथमिकताओं में इसे सीएम घोषणा में शामिल कर लिया गया है। -शिव अरोरा, विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed