फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Migrant. BJP workers. stay. villages. 24 hours.

गांवों में 24 घंटे ठहरेंगे प्रवासी भाजपा कार्यकर्ता : नैनवाल

Tue, 30 Jan 2024 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 30 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Migrant. BJP workers. stay. villages. 24 hours.
रुद्रपुर में हुई भाजपा की कार्यशाला में बोलते राकेश नैनवाल। संवाद

विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय में गांव चलो अभियान को लेकर सोमवार को कार्यशाला हुई जिसमें बताया गया कि प्रवासी कार्यकर्ता गांवों में 24 घंटे प्रवास करेंगे। इस मौके पर अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यशाला में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्र्रीय नेतृत्व ने गांव चलो अभियान की शुरुआत की है। नैनीताल, ऊधमसिंह नगर लोकसभा के सहप्रभारी राकेश नैनवाल ने कहा कि देश के सात लाख गांवों में प्रवासी कार्यकर्ता प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि विकास की उस यात्रा में हमारे गांव भी अव्वल रहे। गांव चलो अभियान को लेकर 30 जनवरी तक जिलों और 31 जनवरी से चार फरवरी तक मंडल स्तर की कार्यशाला होगी। इसके बाद प्रवास के लिए प्रवासी कार्यकर्ता नियुक्त होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, गांव चलो अभियान के जिला संयोजक राजेश तिवारी, सह संयोजक अंजू देवी, लोकसभा विस्तारक दिनेश आर्य, निवर्तमान मेयर रामपाल, धीरेंद्र मिश्रा, धीरेश गुप्ता, विमला मुंडेला, स्वाति शर्मा आदि मौजूद रहे।


सीएम से लेकर मंडल के कार्यकर्ता करेंगे प्रवास
रुद्रपुर। बताया गया कि नौ फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा गांव चलो अभियान में मंडल के कार्यकर्ता से लेकर सीएम, मंत्री, विधायक, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी गांवों में प्रवास करेंगे। इसमें प्रवासी कार्यकर्ता बूथ पर बैठक, पन्ना प्रमुख की स्थिति, नमो एप डाउनलोड करवाना, युवाओं के समूह से मुलाकात, प्रभावी मतदाता, किसानों, शहीद सैनिकों के परिवार, खिलाड़ियों से संपर्क, दीवार लेखन कार्य, लाभार्थियों को सरकार की योजना से मिले लाभ पर चर्चा करेंगे।



कार्यकर्ताओं को दी बूथ मजबूत करने की सीख
बाजपुर। गांव चलो अभियान के तहत भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सोमवार को सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में हुई। प्रांतीय महामंत्री मुख्य वक्ता राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि अभियान के तहत लाभार्थियों से मिलकर हर बूथ पर दस फीसदी वोट वृद्धि करनी है। काशीपुर जिला प्रभारी सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिला संयोजक गुरबक्श सिंह बग्गा, सह संयोजक प्रियंका दिवाकर, प्रदेश मंत्री गुरविंद सिंह चंडोक, पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद




सरकार की नीतियां जनता तक पहुंचाएं : मुनीश
पतरामपुर गांव में भाजपाइयों ने किया रात्रि प्रवास
जसपुर। ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री मुनीश पाल ने पतरामपुर गांव में रात्रि प्रवास कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने ओबीसी वर्ग और निर्धन वर्ग के ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। चंडी देवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में महेश प्रजापति, रवि साहनी, राजू ठाकुर, राजेंद्र सैनी, विजय चौधरी, मिथिलेश शर्मा, सतपाल सिंह, गुरनाम सिंह, हरपाल सिंह, मंगा सिंह, ऋषिपाल सिंह, रोहतास सिंह, भजन सिंह आदि रहे। संवाद



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed