{"_id":"5c0abbb1bdec2241a8749d60","slug":"message-given-for-doing-karma-and-taking-guru-s-names","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्म करने और गुरु नाम जपने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्म करने और गुरु नाम जपने का दिया संदेश
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब के समागम में उमड़ी संगत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गजरौला स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब नानकसर ठाठ में सात दिनी समागम के समापन पर पंथ प्रचारक संत, रागी जत्थे और कविसर जत्थों ने शबद कीर्तन गुरु महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। पूरा क्षेत्र जो बोले सो निहाल, सत् श्री अकाल के उद्घोष से गूंज उठा। गुरुद्वारा परिसर में मेला भी लगा। दूर दराज से पहुंची संगत ने गुरुद्वारे में मत्था टेका।
शुक्रवार को श्री गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में नानक देव महाराज जी के 550 वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे सात दिनी गुरु मान्यो ग्रंथ समागम के समापन पर तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह ने गुरू नानक देव महाराज की प्रेरणा पर चलकर कर्म करने, बांट कर भोजन करने, गुरू महाराज का नाम जपने की अपील की। इस दौरान रागी भाई अमरजीत सिंह गालिब खुर्द ने संगत को मंत्रमुग्ध किया।
संचालन भाई दीदार सिंह ने किया। समागम में गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने यूपी सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, पूर्व दर्जा मंत्री हरमिंदर सिंह लाडी सहित अन्य अतिथियों को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर महंत गुरदीप सिंह (खटीमा), जत्थेदार सादा सिंह, भाई करनैल सिंह, कविसर दलजीत सिंह खालसा, जोगा सिंह, गानू उस्ताद, जितेंद्र शर्मा, जगतार बाजवा, चरनजीत शर्मा, हरपाल राणा, रनवीर राणा, गुरदीप राणा, जसवंत सिंह, सलवंत सिंह, बलदेव संधू, तरसेम सिंह, लखविंदर सिंह, मुखविंदर, हरदिंर सिंह, राजिंदर सिंह, गुरबचन सिंह, सरजीत सिंह, अमरीक सिंह आदि थे।
विज्ञापन
82 सेवकों ने किया रक्तदान
बाजपुर। समागम के समापन पर समाज सेवक संस्था की ओर से स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 82 सेवकों ने रक्तदान किया। शिविर में काशीपुर की डॉक्टरी टीम का सहयोग रहा। बाबा प्रताप सिंह ने सभी का आभार जताया।

37 श्रद्धालुओं ने किया अमृतपान
बाजपुर। समागम के समापन पर गुरुद्वारे में पंच प्यारों ने 37 श्रद्धालुओं को अमृत पान कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिसर में बने सरोवर में स्नान किया। संगत के लिए अटूट लंगर बरता गया।82 सेवकों ने किया रक्तदान