फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mentally Divine makes drug addicts: ASP

मानसिक रूप से दिव्यांग बना देता है नशा : एएसपी

Sat, 17 Nov 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Sat, 17 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mentally Divine makes drug addicts: ASP
काशीपुर में पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

नशे की लत मानव की मस्तिष्क की कोशिकाओं को नष्ट कर व्यक्ति को मानसिक रूप से दिव्यांग बना देती है। नशे के लती लोग खुद को तो नुकसान पहुंचाते ही हैं, अपनी पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन नहीं कर पाते हैं। नशे जैसे सामाजिक अपराध के खिलाफ छात्रों को जागरूकता फैलानी होगी, ताकि एक प्रगतिशील समाज का खाका तैयार हो सके। 

यह बात एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने शुक्रवार को पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित पुलिस की पाठशाला में कही। एएसपी डॉ. चंद्र ने इंटरनेट का प्रयोग कुछ सीखने, ज्ञान बढ़ाने के लिए और उपयोगी जानकारियां हासिल करने के लिए करने का सुझाव दिया। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह दी। कोतवाली के एसएसआई राजेश कुमार ने भी छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स के बारे में भी जानकारी दी। कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक, छात्र शोभित त्रिपाठी व पीयूष जोशी ने भी विचार रखे। संचालन कॉलेज के प्रवक्ता राजू गौतम ने किया। बाद में एएसपी ने बच्चों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। 
विज्ञापन



प्रश्न - नशा हमारे शरीर पर किस तरह प्रतिकूल प्रभाव डालता है। - ललित कुमार। 
उत्तर - ड्रग्स का प्रभाव मानव शरीर की तंत्रिकाओं और कोशिकाओं पर पड़ता है। नशा व्यक्ति के खून में मिलकर मस्तिष्क को प्रभावित करता है। इससे संवेदी कोशिकाएं नष्ट हो जाती है और नशे के लती लोगों को स्मरण शक्ति कमजोर होने लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न - अगर नशा सामाजिक बुराई है तो इसकी बिक्री पर रोक क्यों नहीं है। - अनिकेत ठाकुर। 
उत्तर- घातक प्रवृत्ति के नशा पदार्थों की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित है। शराब से मिलने वाला कर राजस्व का बड़ा स्रोत है। बावजूद इसके सरकार नशे की बिक्री को हतोत्साहित करने के लिए वैधानिक चेतावनी जारी कर रही है। 

प्रश्न - कई क्षेत्रों में नशे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है, इसकी रोकथाम के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं। - सौरभ त्रिपाठी। 
उत्तर - नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई के लिए एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स बनाई गई है। स्कूल स्तर पर गठित इस फोर्स में शिक्षकों व छात्रों को भी शामिल किया गया है। प्रत्येक स्कूल में एक बॉक्स भी लगाया गया है। इसके जरिये नशा करने वाले अथवा इसका कारोबार करने वालों की गोपनीय सूचना दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed