फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting of secretory By ARO

Udham Singh Nagar News: वसूली न करने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 23 Aug 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Meeting of secretory By ARO
जिला सहकारी बैंक सभागर में बैठक लेते जिला सहायक निबंधक।- स्रोत-सहकारिता विभाग
रुद्रपुर। सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जिला सहायक निबंधक डॉ. बीएस मनराल ने मंगलवार को जिला सहकारी बैंक सभागार में सचिवों के साथ बैठक की। इसमें डॉ. मनराल ने कहा कि पूरी बकाया वसूली न करने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कंप्यूटरीकरण न होने पर उन्होंने समिति के सचिवों को फटकार लगाई। बकाया वसूली बढ़ाने के लिए सचिवों को स्थानांतरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओटीएस योजना के माध्यम से मृतक किसानों के परिजनों से ब्याज रहित राशि वसूली जा रही है। ब्याज माफ होने से किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने सचिवों से कहा कि सभी समितियों के वार्षिक अधिवेशन करा अनुमानित बजट पारित कराएं। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक समितियों की बैलेंस सीट जमा न कराने वाले सचिवों पर कार्रवाई होगी। सचिवों ने बताया कि किसानों की बेची गई जमीन की रजिस्ट्री के समय समितियों से नो ड्यूज नहीं लिया जाता जिससे समितियों की बकाया वसूली नहीं हो पा रही है। वहां एसएस नपलच्याल, हरी सिंह यादव, सारिका जोशी, अर्पणा वल्दिया, हेमराज चौहान, एचसी सती, नवल शर्मा, बलराज सिंह राज आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed