फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting of Nagarpalika Sitarganj

सितारगंज में करोड़ों की लागत से बनेंगी सौ से अधिक सड़कें, नाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Nagarpalika Sitarganj
सितारगंज नगर पालिका परिषद में बोर्ड की बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे व सभासद। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। नगर पालिका में बोर्ड की बैठक में करोड़ों की लागत से सौ से अधिक सड़क और नालियां बनाने के प्रस्तावित पारित हुए। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से नगर में विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई थी लेकिन अब जल्द ही पारित सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि लॉकडाउन से पूर्व नगर पालिका ने 150 से अधिक सड़कों और नालियों का निर्माण करवाया। लॉकडाउन लगने से पालिका की ओर से नगर में विकास कार्य कराए जाने में परेशानी हुई। अब सभी वार्डों में तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए लिए चार करोड़ से अधिक की लागत से लगभग 121 सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए हैं। निर्णय लिया गया कि जिन ठेकेदारों की ओर से पूर्व में जानबूझकर काम नहीं किया गया, उन्हें टेंडर नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम करने वाले ठेकेदारों को ही टेंडर की अनुमति होगी। बताया कि काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिए गए हैं और उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी करने का प्रस्ताव पास किया गया।

संचालन ईओ प्रियंका आर्य ने किया। वहां अधिशासी अभियंता सुभाष कुमार, सभासद नूर बेग, पंकज रावत, मजीदन बेगम अंसारी, जहूर इस्लाम, रवि रस्तोगी, रहमत हुसैन, ऊषा सागर, कंचन चौहान, रितु गहतोड़ी, लक्ष्मण राणा व सचिन गंगवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed