फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   meeting of jaspur board meeting

Udham Singh Nagar News: वर्दी के प्रस्ताव पर बंटे सभासद

Wed, 11 Oct 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 11 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
meeting of jaspur board meeting
जसपुर में पालिका बोर्ड की बैठक करते अध्यक्ष एवं सभासद। संवाद
जसपुर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में प्रस्तुत छह में से पांच प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए जबकि ड्रेस संबंधी एक प्रस्ताव पर सभासद दो गुटों में बंट गए। इससे हंगामा किया। बैठक में ठेकेदारों को वैकल्पिक पंजीकरण कराने की प्रक्रिया के लिए 21 दिन का समय तय किया।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम की अध्यक्षता और ईओ शाहिद अली की मौजूदगी में हुई। इस दौरान सभासदों ने सफाई कर्मचारियों, लाइटमैन और सीढ़ी उठाने वालों के लिए शासनादेश के तहत वर्दी दिलाने की बात पर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

सभासदों के एक गुट ने कहा कि बोर्ड में रखे गए प्रस्ताव पर शासनादेश का अड़ंगा लगाया जा रहा है जबकि पहले भी कर्मियों को बोर्ड ने रेनकोट उपलब्घ कराएं हैं। इस पर सभासदों के दो गुटों ने सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ शाहिद अली ने बताया कि ठेकेदारों की ए, बी, सी, डी श्रेणी को हाईकोर्ट के आदेश पर खत्म कर सभी को एक समान कर दिया गया है। विकास कार्य कराने के लिए ठेकेदारों के वैकल्पिक पंजीकरण के प्रस्ताव पर सभासदों ने 21 दिनों का समय देकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने पर सहमति जताई।

सफाई में लगी नई और पुरानी जेसीबी के लिए चार नए टायर खरीदने, पानी की निकासी के लिए खरीदी गई दो पंपिंग सेट के अनुमोदन वाले प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक में नफीस अहमद, रूबी पधान, सुधीर विश्नोई, मेहनाज, जाकिर हुसैन, समा, सत्येंद्र कुमार, उमेश कुमार आदि सभासद मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed