फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting OF BJP For Election

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने की हार के कारणों की समीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Meeting OF BJP For Election
बाजपुर के सिंचाई अतिथि गृह में समीक्षा बैठक लेते पर्यवेक्षक मयंक गुप्ता। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर/बाजपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक कर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के हारने के कारणों की समीक्षा की। बैठक में हार के लिए भितरघात को बड़ा कारण बताया गया।
विज्ञापन

बुधवार को स्वागत मंडप में आयोजित समीक्षा बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। समीक्षा बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपना पक्ष रखने, भाजपा प्रत्याशी के हार के कारणों की जानकारी मांगी। कार्यकर्ताओं ने कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं पर भितरघात करने, पार्टी के निर्देशों का पालन न करने के आरोप लगाए। इसके पश्चात उन्होंने टोली बैठक कर अलग-अलग कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों से व्यक्तिगत चर्चा की। बैठक में विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, चुनाव प्रबंधन कमेटी के सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र के संयोजक एवं प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बैठक के माध्यम से विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों की जानकारी लेने और भविष्य में गलतियों को सुधारने का पार्टी का प्रयास है। कई बार कार्यकर्ताओं में तालमेल नहीं होने के कारण भी चुनाव में नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे। यहां पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, गुरविंदर सिंह चंडोक, राम मल्होत्रा, मुकेश कुमार, शीतल जोशी, बलराम तोमर, कमल चौहान, मनोज पाल, तरुण गहलोत, सरवन सिद्धू, राजकुमार गुंबर, विनीत चौहान, मदनलाल, ब्रजवीर चौधरी, सुरेंद्र चौहान, सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश, विनोद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बाजपुर में सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में पहुंचे पर्यवेक्षक मयंक गुप्ता ने मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी समेत अन्य विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पर्यवेक्षक गुप्ता ने बाजपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार की हार के कारणों पर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। कार्यकर्ताओं ने हार के कारणों को बिंदुवार बताया। पर्यवेक्षक गुप्ता ने कहा कि समीक्षा की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी। वहां जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, मंजू यादव, गोपाल कोछड़, विकास गुप्ता, राकेश गुप्ता, पलविंदर सिंह विर्क, चौधरी कुंवर पाल, मेजर सिंह, खीम सिंह दानू, विमल शर्मा, बिट्टू चौहान, हरीश वर्मा, महेश राठौर, टिंकू तोमर, एनडी जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed