फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   meeting in collectrate

मिलावट खोरी पर अंकुश के लिए दें खाद्य सुरक्षा की जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
meeting in collectrate
कलक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति की हुई बैठक में ? - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार विषय पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। डीएम ने विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए कि दूध, मसाले, तेल आदि खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की मिलावट न हो।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि व्यापार मंडल के सहयोग से खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की जानकारी दी जाए। फूड लाइसेंस व पंजीकरण के लिए मेले का आयोजन किया जाए। उन्होंने जिला अभिहीत अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूलों, कॉलेजों व विश्वविद्यालय स्तर पर ईट राइट इंडिया कार्यक्रम चलाया जाए।
विज्ञापन

साथ ही खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए निरंतर सैंपलिंग का कार्य किया जाए। बैठक में जिला अभिहीत अधिकारी ललित मोहन पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, डॉ. अर्चना कुशवाहा, डॉ. अजय कुमार अग्रवाल, विधि उपाध्याय, व्यापार मंडल प्रतिनिधि सत्यवान गर्ग, खाद्य विश्लेषण से राजीव शर्मा, मनोरंजन कुमार, पवन कुमार, गिरीश सुयाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed