फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Medical college Under Construction

Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में 45 फीसदी काम अधूरा, दिसंबर तक पूरा होने के आसार नहीं

Mon, 15 Sep 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 15 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Medical college Under Construction
अगले सत्र से कॉलेज में संचालित की जानी हैं कक्षाएं
विज्ञापन

रुद्रपुर। अगले साल से मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं के संचालन के लिए फैकल्टी के साथ ही अवशेष भवनों का निर्माण समय पर पूरा होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। दिसंबर तक सभी भवनों का निर्माण कार्य पूरा कराना है लेकिन कई काम 45 फीसदी तक अधूरे हैं।



मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन ब्लाॅक, प्रशासनिक भवन, बॉयज हाॅस्टल, प्रशिक्षु बॉयज हॉस्टल, सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट, नर्स हॉस्टल, टाइप-5, टाइप-4, टाइप-3 भवन, गेस्ट हाउस, डाइनिंग हॉल का निर्माण चल रहा है। भवनों का 45 फीसदी से अधिक कार्य होना है।
विज्ञापन


सरकार ने वर्ष 2026 से मेडिकल कॉलेज की कक्षाओं का संचालन करने का एलान किया है। कार्यदायी संस्था पेयजल निगम की देखरेख में लीशा इंजीनियर्स प्रालि. ग्रेटर नोएडा निर्माण कार्य कर रही है। 222.19 करोड़ निर्माण कार्यों का एक जुलाई 2023 को शुभारंभ हुआ। अनुबंध के तहत 31 दिसंबर 2025 तक कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-इंसेट:

इन भवनों का पूरा हो गया निर्माण



मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्लाॅक, ओपीडी भवन, रेडियोलाॅजी विभाग, सल्य चिकित्सा विभाग, प्राइवेट वार्ड, टीबी विभाग, त्वचा रोग विभाग के भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इन ब्लॉकों का लाभ जनता को मिलने भी लगा है।


-कोट:



मेडिकल कॉलेज के भवनों के अवशेष कार्यों का तेजी से निर्माण चल रहा है। निर्माणाधीन भवनों का 52 से 57 प्रतिशत तक कार्य हो चुका है। कार्य की लगातार मानीटरिंग की जा रही है। कार्यदायी संस्था ने अनुबंध के अनुसार दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने की बात कही है।

-डॉ. गोविंद सिंह तितियाल, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed