फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Medical college campus will be illuminated with high mast lights

Udham Singh Nagar News: हाईमास्ट लाइटों से जगमगाएगा मेडिकल कॉलेज परिसर

Tue, 09 Apr 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 09 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Medical college campus will be illuminated with high mast lights
रुद्रपुर मेडिकल कालेज में लगाई जा रहीं हाईमास्ट लाइट। संवाद
रुद्रपुर। पंडित रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर में प्रबंधन की ओर से परिसर में हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे रात को मेडिकल कॉलेज व अस्पताल आने वाले मरीजों को असुविधा से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

26 एकड़ भूमि में राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। करीब 338 करोड़ की लागत से कॉलेज के भवनों व आदि इन्फ्रास्ट्रक्चर का कार्य तेजी से चल रहा है। बीते दिनों अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। कॉलेज में रात को अंधेरा रहने से चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। चोर काॅलेज की संपत्ति को भारी क्षति पहुंचा रहे थे। अब मेडिकल प्रबंधन की ओर से रात को काॅलेज में रोशनी के लिए परिसर में लगभग 50 फीट ऊंची हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। हाईमास्ट लाइटों के लिए परिसर में ही फाउंडेशन तैयार कर उस पर पोल लगा दिया गया है। इस पर पोल पर हाईमास्ट लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन


-
अंधेरे की वजह से चोर पीछे के रास्ते से मेडिकल कॉलेज में घुस आते थे और कॉलेज की संपत्ति की चोरी के साथ भारी नुकसान पहुंचाते थे। कॉलेज परिसर में अब 13 लाख रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो और चोरियां भी रुक सकें। -डॉ. केदार सिंह शाही, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed